शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ ! प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को यहां प्रतापगढ़ में प्रदेश के ग्रामीण अभियन्त्रण सेवा विभाग के मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह के नगर आवास पर पधारकर काबीना मंत्री के पिता प्रसिद्ध समाजसेवी पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष स्व0 भारत सिंह गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री जी इस अवसर पर काबीना मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह सहित शोक संतृप्त परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें ढाढस बंधाया तथा दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवससर पर पूर्व विधायक हरि प्रताप सिंह, कबीना मंत्री के मीडिया प्रभारी विनोद पाण्डेय कबीना मंत्री के जन सम्पर्क अधिकारी अनूप सिंह उर्फ पंकज सिंह सहित जिले/क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
उप मुख्यमंत्री के पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पहुॅचने पर विधायक सदर संगम लाल गुप्ता विधायक रानीगंज धीरज ओझा विश्वनाथगंज विधायक डा0 आर0के0 वर्मा, जिलाधिकारी शम्भु कुमार, पुलिस अधीक्षक एस आनन्द, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्रा, मंत्री डा महेन्द्र सिंह के प्रतिनिधि दिनेश शर्मा पूर्व विधायक वृजेश सौरभ आदि ने
उप मुख्यमंत्री जी को पुष्पगुच्छ भेटकर स्वागत किया!इसीक्रम में प्रदेश के ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग के मंत्री राजेन्द्र मोती सिंह ‘‘मोती सिंह’’ के पिता भारत सिंह गांधी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिये प्रदेश सरकार के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह आबकारी एवं मद्य निषेध मंत्री जय प्रकाश सिंह समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री व पशुधन लघु सिंचाई एवं मत्स्य विभाग मंत्री प्रो0 एस0पी0 सिंह बघेल जी ने सोमवार को प्रतापगढ़ स्थित मंत्री के आवास पर पहुॅचकर श्रद्धासुमन अर्पित किये।
इसी प्रकार जनपद कुशीनगर के विधायक रामानन्द बौद्ध विधायक रजनीकान्त मणि त्रिपाठी जनपद अमेठी के विधायक राकेश प्रताप सिंह जनपद वाराणसी के विधायक अवधेश सिंह बलिया के विधान परिषद सदस्य यशवन्त सिंह पूर्व मंत्री शिवेन्द्र सिंह उत्तर प्रदेश सरकार व मण्डलायुक्त प्रयागराज आशीष गोयल ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ