Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

रंगदारी मांगने वाले अंतर्जनपदीय शातिर को पुलिस ने दबोचा











शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ ! जिले में किराए के मकान पर छिपकर रहने वाला रंगदारी मागने का आरोपी अंतर्जनपदीय शातिर अपराधी चढ़ा पुलिस के हत्थे ! पुलिस के अनुसार पिछले कई महीनों से जेठवारा थाना क्षेत्र के चमरूपुर शुक्लान गांव में राम आसरे यादव के मकान मे किराए पर छुपकर रहता था ! जनपद आजमगढ़ के थाना प्रभारी फूलपुर को फोन पर धमकी देकर 20 लाख की मांग की थी !








 शातिर अपराधी इशराक खान उर्फ जावेद उर्फ काले खाॅं नेवादा थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ मूल रुप से आजमगढ़ का रहने वाला है! पुलिस ने बताया कि जिस नम्बर से जनपद आजमगढ़ के थाना प्रभारी फूलपुर से रंगदारी मांगी गयी थी उस नम्बर पर सर्विलांस टीम द्वारा जांच/पड़ताज की गयी तो यह पाया गया कि धमकी देने वाले का सम्बन्ध जनपद प्रतापगढ़  से है। आजमगढ़ पुलिस द्वारा यह सूचना जनपद प्रतापगढ़ पुलिस से साझा की गयी। इस पर जनपद प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा लगातार सूचना संकलन किया जा रहा था इसी क्रम में  16 दिसंबर को मुखबिर की इस सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा योजनावद्ध तरिके से रामआसरे यादव के मकान चमरुपुर शुक्लान पहुंचकर मकान का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से पहचान पूछने पर पुलिस बताया गया।







 इस पर अंदर से आवाज आयी मारो पुलिस आ गयी। इतना सुनते ही पुलिस वाले आड़ लेकर छिप गये। मकान का दरवाजा खुलते ही एक व्यक्ति बाहर निकला और इधर-उधर देखने लगा इस पर पुलिस टीम द्वारा उसे ललकारा गया तो उसने जान से मारने की नियत से पुलिस टीम पर फायर कर दिया। इससे पहले की वह दूसरा राउण्ड भरकर फायर करता पुलिस टीम द्वारा तेजी से आगे बढ़कर घेराबन्दी करते हुए आवश्यक बल प्रयोग कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार शातिर के कब्जे से एक अदद तमंचा 12 बोर  दो अदद कारतूस 12 बोर व  एक अदद खोखा व एक जिन्दा कारतूस  बरामद किया है ! गिरफ्तारी व बरामदगी में उ0नि0 रामआधार सिंह यादव हे0कां0 अरविन्द सिंह व आरक्षी अर्जुन सिंह थाना जेठवारा  शामिल रहे !
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे