शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ ! आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन के बैनर तले शुक्रवार को कचहरी में विशाल धरना प्रदर्शन किया गया ! इस दौरान संघ के संरक्षक प्रेम शंकर पांडेय ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के साथ भेदभाव कर रही है आंगनबाड़ी कर्मचारियों का मानदेय आश्वासन के बाद भी नहीं बढ़ाया गया जबकि उनसे गैर विभागीय कार्य लिए जा रहे हैं ! स्वास्थ्य विभाग की सारी योजनाएं आंगनबाड़ी से ही संचालित हो रहे हैं !
उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी कर्मचारियों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए और उन्हें ऐसा मानदेय दिया जाए जिससे उनके परिवार का भरण पोषण हो सके ! श्री पांडेय ने कहा कि आंगनबाड़ी कर्मचारियों को भीख नहीं उनका अधिकार चाहिए इसके लिए प्रदेश सरकार को अमल करते हुए उनके अधिकारों को देना होगा ! धरना की अध्यक्षता कर रही जिलाध्यक्ष बबिता सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के बीच हुई त्रिपक्षीय वार्ता के दौरान मानदेय बढ़ाने के लिए सहमति बनी थी मुख्यमंत्री ने इसकी घोषणा भी की थी लेकिन आज तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय नहीं बढ़ाया जा सका जिसके चलते आंगनबाड़ी कर्मचारियों में भारी आक्रोश है ! धरने के उपरांत आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहायिकाओं को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाने !
अक्टूबर 2017 में धरने के दौरान रोका गया मानदेय रिलीज किए जाने ! जिस मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के क्षेत्र की आबादी 1000 हो गई है उनको पूर्ण कार्यकत्री का दर्जा दिया जाने ! धरने के दौरान प्रदेश के विभिन्न जनपदों में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के ऊपर दर्ज फर्जी मुकदमे वापस लिए जाने ! आगनबाडी कार्यकत्रियों को 30 दिन का सवैतनिक चिकित्सा अवकाश दिया जाने सहित आठ सूत्री मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री को संबोधित डीएम के माध्यम से भेजा गया ! इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष उषा सिंह जिला मंत्री नीलिमा सिंह नीतू श्रीवास्तव उषा जायसवाल सुशीला शुक्ला नीलम शुक्ला इंद्रावती सरोज स्मिता यादव कुसुम मिश्रा सुषमा श्रीवास्तव इंदू सिंह आरसी त्रिपाठी सहित भारी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्री मौजूद रहे !

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ