Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

समाजसेवी ने बस्ती जिला अस्पताल परिसर में 26 दिसंबर से आमरण अनशन की दी चेतावनी









सुनील उपाध्याय 
बस्ती । बस्ती मंडल मुख्यालय के जिला अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ की तैनाती की मांग अभी तक पूरी किए जाने के विरोध में समाजसेवी राना दिनेश प्रताप सिंह ने जिला अस्पताल परिसर में 26 दिसंबर से आमरण अनशन की चेतावनी दी है। राना दिनेश प्रताप सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि राजनेताओं व नौकरशाही को आम आदमी के जीवन मरण से कोई लेना देना नहीं रह गया है। 





 मैं लगभग डेढ़ महीने से मुख्यमंत्री से लेकर स्वास्थ्य मंत्री , स्वास्थ्य महानिदेशक से लेकर सीएमओ तक गुहार लगा चुका हूं। इसके बाद भी अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई।  यही नहीं मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल और जनता दर्शन में भी दिए गए आवेदनों पर महज का कागजी कार्रवाई तक ही सीमित रख दिया गया है। 





राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि जहां मेरी मांग पर एक तरफ स्वास्थ विभाग के अपर निदेशक द्वारा प्रदेश के स्वास्थ्य महानिदेशक से बस्ती में कार्डियोलॉजिस्ट की तैनाती के लिए अनुरोध पत्र भेजा जाता है तो दूर  दूसरी तरफ स्वास्थ्य महानिदेशक द्वारा मेरे शिकायती पत्र पर अपरनिदेशक बस्ती को बस्ती में हृदय रोग विशेषज्ञ के पोस्ट करने का लिखित फरमान जारी किया जाता है। 






 जो अपने आप खुद ही विरोधी व हास्यास्पद है। राना दिनेश प्रताप सिंह कहा कि मात्र 70 किलोमीटर की दूरी पर सुबे के मुख्यमंत्री की कर्मभूमि हो और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह खुद जिले के प्रभारी हैं ऐसे में उस जिले में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का इतना बुरा हाल लोगों की स्वास्थ्य सुविधाओं से खिलवाड़ नहीं तो और क्या है। आज दिनेश प्रताप सिंह ने सभीसांसद विधायक ब्लॉक प्रमुख व अन्य जन प्रतिनिधियों को पत्र लिखकर जिले में हृदयरोग विशेषज्ञ की तैनाती के लिए समर्थन मांगा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे