गोण्डा:फातिमा स्कूल मनकापुर में 20वीं वर्ष गाठ पर वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
गुरुवार को बरदही बाजार में स्थित फातिमा स्कूल में 20वी वर्ष गाठ के उपलक्ष्य में वाषिक उत्सव मनाया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत वायु सेना अधिकारी डा० आरयल बेदी अपने सम्बोधन में कहा कि पढाई के साथ-साथ बच्चो को सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेना चाहिए।जिससे उनमे कुछ करने की क्षमता का का संचालन होगा।कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय प्रचार्य फादर ग्रेगरी फरेरा व मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्जवलन किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रार्थना गीत,स्वागत गीत,बेटी बचाऒ,बेटी पढाअो,चायनीज डांस,लावनी डांस,शास्त्रीय संगीत व नाटक आदि का कार्यक्रम स्कूली छात्राअो द्वारा प्रस्तुत कर लोगो का मन मोह लिया।स्कूली छात्राअो द्वारा हस्त कला की प्रदर्शनी भी लगायी गयी।कार्यक्रम का संचालन गीता पान्डेय ने किया।इस मौके पर तमाम अभिभावक व गणमान्य लोग मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ