शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ ! नगर के राजकीय इण्टर कालेज के बगल नवनिर्मित 100 बेड के अस्पताल का जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किये। निरीक्षण में कमरों में लगी टाइल्स में गन्दगी व वायरिंग के तार इधर-उधर बिखरे हुये पाये गये जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुये कहा कि टाइल्स में साफ-सफाई व विद्युत कनेक्शन आदि के कार्य में तेजी लाने के निर्देश आवास विकास परिषद कार्यदायी संस्था के ए0ई0 अतुल कुमार श्रीवास्तव को दिये और कहा कि इस अस्पताल के कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण किया जाये और सम्बन्धित विभाग को सुपुर्द किया जाये
जिससे नव वर्ष के अवसर पर लोगो को बेहतर ईलाज और अस्तपाल में भर्ती होने वाले मरीजो को समुचित सुविधा मिल सके। डीएम ने अस्पताल में विद्युत कनेक्शन लिफ्ट आदि के कार्य में भी तेजी लाने के लिये सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। नवनिर्मित 100 बेड अस्पताल से जिला महिला अस्पताल के रास्ते में पड़ने वाली जर्जर बिल्डिंग को ध्वस्तीकरण के लिये मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया।
उन्होने कहा कि शीघ्र ही पुनः नवनिर्मित 100 बेड के अस्पताल का निरीक्षण किया जायेगा ! निरीक्षण के दौरान यदि यह कार्य पूर्ण नही पाये गये तो सम्बन्धित अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। इस अवसर पर सीएमओ डा0 अरविन्द कुमार श्रीवास्तव मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला महिला चिकित्सालय डा0 रीता दूबे सहित सम्बन्धित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ