शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ ! मिशन उ0प्र0 कौशल विकास मिशन लखनऊ एवं जिलाधिकारी शम्भु कुमार के दिये गये निर्देश के क्रम में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर से अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) मनोज कुमार द्वारा विशाल कौशल जागरूकता रैली को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया गया।
कौशल जागरूकता रैली जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय के सामने से होते हुए जिला समन्वयक/डूडा कार्यालय के रास्ते से जिला सूचना कार्यालय तथा विकास भवन परिसर से होते हुए जिला कार्यक्रम प्रबन्धन इकाई (उ0प्र0 कौशल विकास मिशन) जी0आई0टी0आई0 परिसर प्रतापगढ में समापन किया गया। रैली में प्रशिक्षणार्थियों ने भारी संख्या में कौशल विकास मिशन का व्यापक प्रचार प्रसार करने के उद्देश्य से रैली का आयोजन किया गया !
मुख्य विकास अधिकारी/जिला विकास अधिकारी सुदामा प्रसाद जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राजेश सिंह अपर जिला सूचना अधिकारी सविता यादव एवं प्रधानाचार्य राजकीय आई0टी0आई0 द्वारा रैली में प्रतिभाग कर रहे प्रशिक्षणार्थियों का उत्साहवर्धन किया। रैली में कौशल विकास मिशन के जिला एमआईएस प्रबन्धक संदीप कुमार सिंह, कन्हैया लाल वैश्य धीरेन्द्र प्रताप एवं राजकुमार तथा कौशल विकास मिशन के समस्त केन्द्र प्रबन्धक एवं उनके प्रतिनिधि आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ