Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

वजीरगंज में राज्य कर्मचारी का धरना प्रदर्शन शुरु







डॉ ओपी भारती 

गोण्डा :-  गुरुवार अपरान्ह वजीरगंज विकास खण्ड में कार्यरत ग्राम पंचायत अधिकारी को गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देने व शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की वजीरगंज इकाई के तहत ब्लाक कर्मियों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।







वजीरगंज के ग्राम पंचायत अधिकारी प्रशांत कुमार यादव ने गुरुवार शाम को स्थानीय थाने में पूरे डाढू निवासी अंजनी कुमार दूबे के विरुद्ध शासकीय कार्यों में बाधा पहुंचाने सहित अन्य आरोपों की तहरीर दी थी।जिसका केस शुक्रवार को दर्ज हो चुका है।





ब्लाक परिसर में धरने पर बैठे इकाई के सदस्यों को सम्बोधित करते हुए परिषद के अध्यक्ष जय नरायन सिंह व महामंत्री दया नन्द सिंह ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रशासन को तीन दिन का समय दिया जाता है।गिरफ्तारी न हो पाने की स्थिति में काम बंद हड़ताल की जायेगी।बैठक में सहायक विकास अधिकारी(पंचायत) घनश्याम पांडेय,रीतू भारती, अमर नाथ यादव,शनि राम,राम अनुज यादव,नरेंद्र कुमार,अवधेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे