अमरजीत सिंह
अयोध्या ब्यूरो।ट्रक चालक व खलासी को बंधक बनाकर लूटेरा गैंग के चार शातिर बदमाशो को सरगना सहित पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।पुलिस लाइन सभागार मे आयोजित पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जोगेन्द्र कुमार ने बताया कि यह बड़ा गिरोह है जो ट्रक को माल सहित लूटने का काम करता था।गैंग के लोग ट्रक चालक व खलाशी को पहले बंधक बनाते थे उसके बाद नशीली दवा देकर ड्राइबर व खलासी को रास्ते मे फेक कर ट्रक लेकर फरार हो जाते थे।
जिनकी अर्सो से तलाश चल रही थी बीती रात मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष पूराकलन्दर व क्राइम ब्राच के नेतृत्व में पुलिस ने चारों लुटेरो को भरतकुण्ड़ आरती के घर के पास घेराबंदी कर धर दबोचा।
गिरफ्तार किए गये उदयभान सिंह ऊर्फ चुन्नू पुत्र राम नाथ सिंह निवासी मेढ़ा थाना खुटहन जौनपुर के पास से 315 बोर का एक तबंचा मय कारतूस बरामद किया गया जबकि रबिशंकर पाण्ड़ेय पुत्र फूल प्रदार्थ पाण्ड़ेय निवासी पिलखिनी थाना लम्भुवा जनपद सुलतानपुर,उसी गॉव निवासी वीरेन्द्र पाण्ड़ेय पुत्र गंगा प्रसाद व आकाश शर्मा पुत्र राम बहादुर शर्मा निवासी रायपुर थाना लोनार जनपद हरदोई शामिल है।
आकाश के पास से 12 बोर तबंचा मय कारतूस के बरामद हुआ है।जिसमे उदयभान सिंह गैंग का सरगना था जिसके ऊपर 15 हजार का ईनामियां बदमाश था।गैंग सरगना के ऊपर जौनपुर,आजमगढ़,प्रयाग राज,अयोध्या,हरदोई मे गैंगेस्टर सहित सात मुकदमे दर्ज है।जबकि आकाश शर्मा पर दो मुकदमा पूरा कलन्दर में दर्ज है चारों लुटेरो को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है ।इस अवसर पर क्राइम ब्राच टीम के अलावा एसपी ग्रामीण सीओ सदर,मौजूद रहे


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ