Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

निंदा रैली की सफलता के लिए वित्तविहीन शिक्षकों ने कसी कमर







शिवेश शुक्ला 
वाराणसी ! समान कार्य का समान वेतन की मांग को लेकर माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के प्रदेश  नेतृत्व के आवाहन पर 29 दिसम्बर 2018 को सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कालेज भेलूपुर वाराणसी से प्रारम्भ होकर पीएमओ कार्यालय रविन्द्रपुरी  पर धरने के रूप में समाप्त होने वाली रैली  की सफलता के लिए माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के पदाधिकारियों ने पूरे जोरों शोरों के साथ रैली की सफलता के लिए लगे हुए हैं !






 उक्त जानकारी माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा की वाराणसी  प्रभारी रीतिका दुबे ने देते हुए बताया  कि माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के प्रदेश अध्यक्ष उमेश द्विवेदी  और संजय मिश्रा ही ऐसे व्यक्ति है जो वित्तविहीन शिक्षको के लिए वास्तविक रूप में संघर्ष कर रहे है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के मान सम्मान व समान कार्य का समान वेतन /मानदेय के लिए यह संघर्ष 4 सितम्बर 2018 से प्रारम्भ किया गया जो 5 सितम्बर 2018 को बहन रेनू मिश्रा के केश बलिदान व सूबे के मुख्यमंत्री द्वारा शिक्षको के अपमान से आहत होकर उमेश द्विवेदी ने शिक्षको के सम्मान की रक्षा व समान कार्य का समान वेतन / मानदेय के लिए प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालयों पर निंदा रैली निकालने का निर्णय किया है। जो 26 सितम्बर 2018 से प्रारंभ होकर अपने अंतिम पड़ाव वाराणसी में 29 दिसम्बर 2018 को समाप्त होगी ।







यह निंदा रैली सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कालेज भेलूपुर वाराणसी से प्रातः 10 बजे प्रारम्भ होकर पीएमओ कार्यालय रविन्द्रपुरी पर धरने के रूप में समाप्त होगी । उन्होंने कहा कि कुछ शिक्षक संगठन वित्तविहीन शिक्षकों को गुमराह कर रहे हैं उनके बहकावे में न आकर  कार्यक्रम के सफलता हेतु  चल रहे मांगों को लेकर अनवरत संघर्ष में सहयोग कर रैली व धरने  सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।
अटैचमेंट क्षेत्र

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे