अलीम खान
अमेठी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अमेठी पहुंचकर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने दावा किया कि 24 महीने में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे बनकर तैयार हो जाएगा। इसका शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी साल 14 जुलाई को इसका शिलान्यास किया था।
निरीक्षण के दौरान योगी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि आजादी के बाद से ही यह वीवीआईपी इलाका विकास की दौड़ में पिछड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेसवे बनने के बाद तेजी से इस इलाके का विकास होगा। सरकार ने 8 पैकेज में 340 किलोमीटर लम्बा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के कार्य को प्रारम्भ किया है। 24 महीने में यह बनकर तैयार हो जाएगा।
योगी ने कहा कि एक्सप्रेसवे के दोनों ओर औद्योगिक गलियारा भी बनाना चाहते हैं, जिससे स्थानीय नौजवानों के लिए रोजगार और नौकरी की संभावनाओं को आगे बढ़ाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल के विकास में एक्सप्रेसवे मील का पत्थर साबित होगा


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ