Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

विभिन्न समस्याओं को लेकर जहाँगीरपुर बिजली घर पर भकियू ने की पंचायत सौपा ज्ञापन










राकेश गिरी
जहाँगीरपुर।  कस्बे स्थायी बिजली घर पर भाकियू लोकशक्ति के कार्यकर्ताओं ने बिजली की विभिन्न समस्याओं को लेकर पंचायत की।जिसकी अध्यक्षता देवदत्त सिंह व संचालन दीपक चौधरी ने किया।जिसमे गुस्साये किसानों ने जहाँगीरपुर बिजली घर पर किया धरना प्रदर्शन।






जिसमे (J E) नईम अहमद को बनाया बंधक।पंचायत में (S E) अशोक कुमार सिंह,एक्शन राकेश मोहन,(S D O) राजेश कुमार पहुंचे गुस्साये किसानों के बीच।भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के प्रदेश सचिव दीपक चौधरी ने जहाँगीरपुर बिजली घर से जुड़े हुए गाँवो में चल रही समस्या को लेकर जैसे हाई टैंशन की लाइन जर्जर खराब पोल बार बार लाइन टूटने से दुर्घटना व सभी गांव के समस्या रखी।विधुत विभाग अधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द सभी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया।एक्शन राकेश मोहन ने सप्ताह में एक दिन जहाँगीरपुर बिजली घर में गलत बिल को सही करने के लिए सप्ताह में दिन बुधवार को गलत बिल सही किये जायेंगे।







इन सभी समस्याओं का (S.E) अशोक कुमार को ज्ञापन भी सौंपा।(S.E) अशोक कुमार सिंह ने जल्द ही सभी समस्याओ का समाधान करने का आश्वासन दिया।प्रदेश सचिव दीपक चौधरी ने कहा अगर जल्द से जल्द सभी समस्याओं का समाधान नही हुआ तो भाकियू लोकशक्ति करेगी धरना प्रदर्शन।इस दौरान प्रदेश सचिव दीपक चौधरी,जिला अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह फौजदार,संयुक्त युवा जिला मीडिया प्रभारी शाहरूख इदरीसी,देवेन्द्र मीणा नगर अध्यक्ष,अजीत प्रधान,एडवोकेट राजेन्द्र सिंह राणा,देवदत्त बाबा,विष्णु कुमार,देवराज सिंह,मुन्नी लाल,प्रीतम सिंह,आदि सैंकड़ो किसान उपस्थित रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे