Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बजाज मिल के महाप्रबंधक के अपहरण की कोशिश, जांच में जुटी पुलिस










ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। मोतीगंज थाना क्षेत्र के कुंदुरखी में स्थित बजाज चीनी मिल के महाप्रबंधक गन्ना के अपहरण की कोशिश की गई। इस आशय की नामजद तहरीर स्थानीय थाने पर दी गई है। थानाध्यक्ष का कहना है कि आरोपों की जांच की जा रही है।







       जिले के मोतीगंज थाना क्षेत्र में स्थित बजाज चीनी मिल कुंदुरखी यूनिट के उप प्रबंधक सुरक्षा महेश्वर शर्मा द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि 21 दिसम्बर की रात करीब 9:20 बजे मिल के महाप्रबंधक गन्ना योगेंद्र सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक गन्ना अरूण कुमार सिंह गन्ना विभाग के सामने खड़े होकर किसानों की समस्याओं के निराकरण हेतु अपने सहयोगी कर्मचारियों को निर्देशित कर रहे थे कि अचानक करीब आधा दर्जन लोग सफेद रंग की कार से आए और महाप्रबंधक गन्ना व वरिष्ठ प्रबंधक गन्ना के सीने पर रिवाल्वर लगाते हुए खींचकर गाड़ी में डालने की कोशिश किए। आरोप है कि उक्त लोगों ने मां बहन की गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी।






      तहरीर में कहा गया है कि उक्त लोग कह रहे थे कि हमारे आदमियों के खिलाफ गन्ना खरीदने की रिपोर्ट लिखवाए तो जान से मार दूंगा। इसी बीच निखलेश सिंह अपर गन्ना प्रबंधक व सुरक्षा अधिकारी अशोक मिश्रा तथा कार्यालय के अन्य कर्मचारियों ने बीच बचाव कर किसी तरह से छुड़ाया।
     मोतीगंज थानाध्यक्ष का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे