प्रतापगढ़। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित श्री नितीश तिवारी जी ने जनपद प्रतापगढ़ में खुलासा इंडिया के सम्पादक रमेश तिवारी "राज़दार" को पत्रकार प्रकोष्ठ का संयोजक बनाकर बड़ी जिम्मेदारी दी है।
विगत वर्षों में ब्राह्मण समाज हेतु उनके योगदान व अखिल भारतीय एकता परिषद में सक्रियता को देखते हुए अखिल भारतीय एकता परिषद की केंद्रीय कार्यकारिणी ने प्रतापगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार रमेश तिवारी "राज़दार" को प्रतापगढ़ जनपद में पत्रकार प्रकोष्ठ का संयोजक मनोनीत किया है। साथ ही उन पर विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में जनपद के ब्राह्मण मंत्र पत्रकार बंधु/बहन परिषद के साथ जुड़ेंगे एवं अपने सहयोग व कठिन परिश्रम से परिषद को जनपद स्तर पर विकास की नई ऊंचाई को छुएगा !
अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के पत्रकार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बनाए जाने पर पत्रकारों व अधिवक्ताओं ने बधाई देते हुए भव्य स्वागत किया !


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ