देशभर में मिशाल बने 'आदित्य सुपर-50' के लिए हुआ चयन
गरीब और जरूरतमंद बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा देने का काम करते हैं ललित किशोर कुमार
ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। समाजसेवा की बदौलत अपनी अलग पहचान बना चुके युवा ललित किशोर कुमार को गुजरात की राजधानी गाँधीनगर में अन्तर्राष्ट्रीय ऑल मीडिया काउंसिल अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह अवार्ड 5 मार्च को दिया जाएगा। उन्हें गरीब, असहाय, पीड़ित, लाचार तथा जरूरतमंद बच्चों को विगत आठ सालों से मुफ्त में शिक्षा देने के लिए चयनित किया गया है।
ज्ञात हो कि ललित किशोर कुमार द्वारा संचालित आदित्य सुपर-50 नि:शुल्क कोचिंग शिक्षा केन्द्र के द्वारा शहर से सटे अभ्यास मध्य विद्यालय बांका (बिहार) के प्रांगण में गरीब तथा जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त में शिक्षा देने का काम कर रहे हैं, जहां किसी भी बच्चे से कोई शुल्क नहीं लेते हैं।
ललित किशोर कुमार द्वारा लगातार घूम-घूमकर शिक्षा के प्रति अलख जगाने का काम किया जा रहा है। अब तक पांच हजार से भी ज्यादा गरीब तथा जरूरतमंद बच्चों को विद्यालय से जोड़ने का काम किया जा चुका है। महज 25 वर्ष की उम्र में ही ललित ने एक से बढ़कर एक सामाजिक कार्य किए हैं।
दरअसल वे आदित्य सुपर-50 नि:शुल्क कोचिंग शिक्षा केन्द्र से बिहार के कई जिलों में लगातार घूम-घूमकर शिक्षा के प्रति अलख जगाने का काम कर रहे हैं। मालूम हो कि ललित किशोर कुमार द्वारा वैसे बच्चों को मुफ्त में शिक्षा देने का काम कर रहे हैं, जिनके माता-पिता बेहद ही गरीब परिवार से आते हैं और वे पैसे के अभाव में ट्यूशन फी नहीं दे सकते है। वैसे बच्चों को मुफ्त में शिक्षा देने का काम कर रहे हैं। ज्ञात हो कि ऑल मीडिया काउंसिल अवार्ड के लिए राष्ट्रीय स्तर से लेकर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर तक की अपने - अपने क्षेत्रों में किए गए कार्य को लेकर आवेदन मंगवाया गया था, जिसमें देशभर से अधिक से अधिक सामाजिक क्षेत्रों में काम करने वालों ने आवेदन किया था, लेकिन यह अवार्ड बिहार से एकलौते युवा समाजसेवी के रूप में ललित किशोर कुमार को चयनित किया गया।
इस कैटेगरी में वैसे युवा लोगों को नॉमिनेट किया गया था। नॉमिनेट होने पर देशभर में लोगों ने ललित के कार्यों को पसंद किया। किशोर द्वारा लगातार घूम-घूमकर शिक्षा के प्रति अलख जगाने, नारी सशक्तिकरण, दलित-महादलित उत्थान, विद्यालय से बाहर रहने वाले बच्चों को विद्यालय से जोड़ने का काम, मतदाता जागरूकता अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, एड्स जागरूकता अभियान, जल बचाओ-जीवन बचाओ कार्यक्रम, पोलियो उन्मूलन जैसे अभियानों में लगातार काम करते रहे हैं।देशभर से सिर्फ 35 लोगों को ही अन्तर्राष्ट्रीय ऑल मीडिया काउंसिल अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
एमएससी की अपनी पढ़ाई करके ललित गरीब तथा जरूरतमंद बच्चों और लोगों को मदद करनें के लिए घर परिवार सब को छोड़कर अभियान में लग गए हैं। यह पहला मौका नहीं है जब ललित ने पूरे बिहार ही नहीं बल्कि अपने गृह जनपद उत्तर प्रदेश के गोरखपुर को भी गौरवान्वित किया है। इससे पहले ललित को गरीब तथा जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त में शिक्षा देने के लिए झारखण्ड की राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार सम्मान एण्ड सल्लाम अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ