Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

हरैया झूमन के सरकारी स्कूल को नया लुक देने के लिए सम्मानित किए गए ग्राम प्रधान










अजीज हसन सिद्दीकी
इटियाथोक, गोण्डा। जिले में ऑपरेशन कायाकल्प के तहत स्थानीय विकास खंड की ग्राम पंचायत हरैया झूमन में प्राथमिक विद्यालय को ग्राम प्रधान के अथक परिश्रम से नया लुक मिला। यह स्कूल जिले में नजीर बन गया है। शनिवार को इस मॉडल स्कूल के लोकार्पण कार्यक्रम में पंचायती राज निदेशक आरएस चौधरी ने पहुंचकर इस सराहनीय कार्य के लिए ग्राम प्रधान सहज राम तिवारी की प्रशंसा करते हुए उन्हें समारोह के बीच सम्मानित किया।








      इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस विद्यालय में पठन-पाठन से जुड़ी समस्त सुविधाएं छात्र छात्राओं के लिए उपलब्ध हैं। यहां अब पढ़ने वाले बच्चों को कॉन्वेंट स्कूल की तर्ज पर अंग्रेजी माध्यम से भी शिक्षा दी जाएगी।

     जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीराम सिंह ने स्कूल की बिल्डिंग तथा आकर्षक निर्माण की तारीफ करते हुए शिक्षा कार्य को और बेहतर बनाने की अपेक्षा की। उन्होंने शिक्षकों से विद्यालय में छात्रों की संख्या में इजाफा किए जाने का आवाहन किया। कहा कि बच्चे ही देश के भविष्य हैं। इन्हें बेहतर शिक्षा देने की सख्त जरूरत है। 




खंड शिक्षा अधिकारी रामराज ने कहा कि इस मॉडल विद्यालय से विकास खंड के अन्य विद्यालयों के शिक्षकों को भी सीख लेकर पठन-पाठन की गुणवत्ता में सुधार लेने की दिशा में प्रयास करना चाहिए। जिला पंचायत सदस्य अनवर शकील चौधरी ने ग्राम प्रधान सहज राम तिवारी के प्रयास से विद्यालय का  कायाकल्प कर नजीर प्रस्तुत करने की सराहना की। समारोह पूर्वक आयोजित मॉडल विद्यालय लोकार्पण कार्यक्रम को डीपीआरओ घनश्याम सागर, बृजेश द्विवेदी एडीओ पंचायत, फूल चंद श्रीवास्तव, मनोज तिवारी आदि ने भी संबोधित किया। 






   कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सुभाष चंद्र शुक्ल ने किया। इस अवसर पर विद्यालय में नियमित आने तथा पढ़ाई में रुचि रखने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी कैप्टन प्रभांशु श्रीवास्तव तथा क्षेत्रीय विधायक को शामिल होना था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से उनका कार्यक्रम निरस्त हो गया। शनिवार को समारोह पूर्वक विद्यालय के लोकार्पण कार्यक्रम में एबीआरसी देव प्रभाकर, अनुराग मिश्रा, बृजेश शुक्ला,  मनोज मिश्रा, अनिल श्रीवास्तव, नरेंद्र दुबे, फखरुद्दीन, चेतराम तिवारी, विनोद वर्मा, अशोक कुमार पांडेय, धीरेंद्र तिवारी पंचायत सचिव राम अजोर सहित  शिक्षक तथा अभिभावक मौजूद रहे। कार्यक्रम समापन से पूर्व ग्राम प्रधान सहज राम तिवारी ने यहां के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, सफाई, पेयजल तथा स्वच्छता आदि के प्रति समर्पित होकर कार्य करने का भरोसा दिलाते हुए आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे