सुनील उपाध्याय
बस्ती जिले के नगर थानान्तर्गत बस्ती नगर मार्ग पर खुटहन के निकट ट्रक की चपेट में आने से बाईक सवार महिला की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी ।
जानकारी के मुताबिक कप्तानगंज थानान्तर्गत दुधौरा ( निकट तिलकपुर ) निवासी राजकुमार मिश्र पुत्र रामबोध मिश्र नगर की तरफ से मोटरसाइकिल पर अपनी पत्नी को बैठाकर आ रहे थे कि खुटहन के निकट पीछे से आ रही ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया, परिणामस्वरूप बाईक पर बैठी पत्नी की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी । राजकुमार घायल हो गया है ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ