शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़। जिले के लालगंज कोतवाली के नाक के नीचे अज्ञात चोरो ने बीती शुक्रवार की रात जहां मोबाइल शॉप से लाखो का माल उडाया वहीं नगर के इण्डिया वन एटीएम से भी गैस कटर के जरिये ताला काटकर चोरी का दुस्साहसिक प्रयास किया। नगर के कालांकाकर रोड पर शीतलमऊ निवासी धर्मेन्द्र सोनी ने राजा मोबाइल शॉप खोल रखा है।
बीती शुक्रवार की रात चोरो ने मोबाइल शॉप का गैस कटर से ताला काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दी। पीडित व्यवसाई ने कोतवाली मे दी गई तहरीर मे कहा है कि स्मार्ट फोन तथा कीबोर्ड फोन की चोरी का दावा करते हुये चार लाख के नुकसान की बात कही है।
वहीं अज्ञात चोरो ने नगर के बैंक ऑफ इण्डिया के एटीएम 1 से भी गैस कटर के जरिये ताला काटने का प्रयास किया। इस घटना को लेकर जोनल मैनेजर पीयूष पाण्डेय ने कोतवाली मे तहरीर सौपी है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ