Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

उल्टा पड़ा दाँव, वजीरगंज पुलिस ने पीड़ित पर ही मुकदमा किया दर्ज









डॉ ओपी भारती 
गोण्डा:वजीरगंज ब्लाक के एक कर्मचारी का दांव उस समय पलट गया ,जब पुलिस अधीक्षक के आदेश ने याची को ही अपराधी बना दिया और वजीरगंज पुलिस को याची के ही विरुद्ध संगीन धाराओं में केस दर्ज करना पड़ा, और ग्राम पंचायत अधिकारी वजीरगंज द्वारा क्षेत्र के पूरेडाढू निवासी अंजनी कुमार दूबे के विरुद्ध शुक्रवार को सरकारी काम में बाधा डालने आदि धाराओं में मामला दर्ज करने के बाद नया मोड़ आ गया। 







 पुलिस अधीक्षक के आदेश पर आरोपी के प्रार्थना पत्र पर शनिवार को ग्राम पंचायत अधिकारी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम सहित अन्य धारा में केस दर्ज किया गया ।

अंजनी कुमार दूबे द्वारा दर्ज कराए केस के अनुसार ग्राम पंचायत अधिकारी ने वादी से मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए दो हजार रुपए की मांग की।वादी द्वारा विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी।





पुलिस ने एसपी के आदेश पर वादी की तहरीर के आधार पर ग्राम पंचायत अधिकारी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है।थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच क्षेत्राधिकारी तरबगंज करेंगे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे