डॉ ओपी भारती
गोण्डा:- ग्राम पंचायत वजीरगंज के पंचायत अधिकारी प्रशान्त कुमार यादव ने थाने में तहरीर दी है।तहरीर में प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में प्रधान प्रतिनिधि राजेन्द्र तिवारी तथा पूरेडाढू ग्राम के प्रधान प्रतिनिधि कौशल तिवारी के साथ बैठक कर स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत शौचालय की प्रोत्साहन राशि हेतु ऐडवाइज बना रहा था।
तभी पूरेडाढू के दबंग अंजनी कुमार दूवे आ धमके और विना किसी वजह गाली-गलौज करते हुये जान से मारने की धमकी देने लगे। और कहा कि एडीओ पंचायत को मारे हैं तो तुम किस खेत के मूली हो, बुलाओ दरोगा को देखते हैं तुम्हें कैसे बचाते हैं। यह कहते हुऐ प्रार्थी को दौड़ा लिया। प्रार्थी वहां से भाग कर जब विकास खण्ड मुख्यालय पर पहुंचा।
तो पीछा करते हुऐ दबंग वहां भी आ पहुंचा। प्रार्थी किसी तरह सहायक विकास अधिकारी पंचायत के कमरे में जाकर अपनी जान बचाई।और वहां से वी डी ओ और एडीओ पंचायत के साथ थाने पर तहरीर दी। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है जांचोपरांत कार्रवाई की जायेगी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ