शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ! ई-पास मशीन द्वारा राशन वितरण के सम्बन्ध में जिलाधिकारी शंभू कुमार ने गोंद लिए ग्राम बडनपुर में जिला पूर्ति अधिकारी एवं कोटेदार से जानकारी प्राप्त की। उन्होने इस अवसर पर कोटेदार से जानकारी ली कि गांव में अन्त्योदय कार्ड कितने बने तो कोटेदार द्वारा बताया गया कि 97 अन्त्योदय कार्ड जारी किये गये है।
जिलाधिकारी ने कोटेदार को निर्देशित करते हुये कहा कि ग्रामसभा में किसी भी अपात्र व्यक्ति का अन्त्योदय राशन कार्ड किसी परिस्थिति में जारी नही होना चाहिये और गांव के अन्दर किसी गरीब व्यक्ति की मृत्यु यदि राशन के अभाव में होती है तो कोटेदार व ग्राम प्रधान के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की कार्यवाही की जायेगी। उन्होने इस अवसर पर वहां पर उपस्थित ग्रामवासियों से ई-पास मशीन पर अंगूठा लगवाकर राशन वितरण प्रणाली का अवलोकन भी किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी सदर से गांव के ओडीएफ घोषित होने के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की तो खण्ड विकास अधिकारी द्वारा बताया गया कि ग्रामसभा को ओडीएफ घोषित किया जा चुका है। उन्होने ग्रामसभा में तैनात स्वच्छाग्रही के सम्बन्ध में जानकारी ली तो वह मौके पर उपस्थित नही मिले जिस पर जिलाधिकारी ने स्वच्छाग्रही के खिलाफ नोटिश जारी करने व उसके मानदेय भुगतान पर रोक लगाने के निर्देश दिये। डीएम ने इस अवसर पर कुपोषण के सम्बन्ध में आंगनबाड़ी कार्यकत्री से जानकारी ली तो उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा बताया गया कि हमारे क्षेत्र में कोई भी बच्चा कुपोषण से ग्रसित नही है।
लेखपाल द्वारा वरासत आदि के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी तो लेखपाल द्वारा बताया गया कि ग्राम पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केन्द्र आदि की जमीनों का वरासत कर दिया गया है। इस अवसर पर ग्रामवासियों द्वारा सफाई कर्मी की तैनाती न होने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी से शिकायत की गयी। उक्त शिकायत को संज्ञान लेकर जिलाधिकारी ने तत्काल सफाई कर्मी की तैनाती करने के लिये खण्ड विकास अधिकारी सदर दिनेश यादव को निर्देशित किया। निरीक्षण के समय उपजिलाधिकारी सदर सत्य प्रकाश सिंह जिला पूर्ति अधिकारी सुनील कुमार यादव सप्लाई इन्सपेक्टर ममता सिंह आदि उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ