अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जनपद में चलाए जा रहे मीजल्स रूबेला टीकाकरण अभियान की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिला अधिकारी कृष्णा करुणेश की अध्यक्षता संपन्न हुई । मीजल्स रूबेला टीकाकरण अभियान की साप्ताहिक समीक्षा बैठक मैं जिला ने टीकाकरण की प्रगति धीमी होने पर असंतोष जताते हुए उस में तेजी लाने का निर्देश दिया । बैठक में समस्त ब्लाको के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, सीडीपीओ, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पवन कुमार सिंह, जिला बेसिक सिक्षा अधिकारी हरिहर प्रसाद, डीपीओ मौजूद थे ।
समीक्षा में डब्लूएचओ के एसएमओ डॉ उपांत राव डोंगरे ने बताया कि अभी तक जनपद के कुल लक्ष्य 821614 के सापेक्ष 370626 बच्चो का टीकाकरण किया गया । मीजल्स टीकाकरण अभियान में जनपद प्रदेश में 51 वे स्थान पर है । कुछ शिक्षण संस्थानों द्वारा गतिरोध उत्पन्न किये जाने के कारण मीजल्स रूबेला टीकाकरण में अपेक्षित प्रगति नही प्राप्त हो रही है । इस गतिरोध को समाप्त करने हेतु प्रत्येक ब्लाकों में उप जिला अधिकारी की अध्यक्षता में मदरसा प्रतिनिधियों व अन्य प्रभावशाली व्यक्तियों की बैठक का आयोजन किया गया ।
बैठक में जिला अधिकारी द्वारा जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी व बीएसए को निर्देशित किया गया कि जब तक विद्यालयों तथा मदरसों के शत प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण न हो जाय तब तक शीतकालीन अवकाश न किया जाय । विद्यालयो में मीजल्स रूबेला टीकाकरण अभियान के सम्बन्ध में प्रभात फेरियां निकली जाएं तथा बच्चो को टीकाकरण से पूर्व मिड डे मील खिला दिया जाय । जिला अधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियो की निर्देशित किया कि मीजल्स रूबेला टीकाकरण अभियान के लक्ष्य को कार्ययोजना बना कर शत प्रतिशत पूर्ण किया जाय ।उन्होंने जनपद बलरामपुर वासियो ने अपील किया कि मीजल्स रूबेला का टीका बच्चो के लिए बहुत फायदेमंद है, इसे सभी 9 माह से 15 वर्ष तक के बच्चों को लगवाना चाहिए । यह टीका बच्चों को खसरा व कंजनेटल रूबेला सिंड्रोम नामक बीमारियों से बच्चों को बचाता है । बैठक में डॉ जयंत कुमार, डॉ कमाल अशरफ, डॉ ए के पाण्डेय, अरविन्द मिश्रा, विनोद,राकेश सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद थे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ