Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नवाबगंज में स्कूलों के वैन में भूसे की तरह भरे जाते हैं नौनिहाल









फंसने या स्टार्ट न होने पर बच्चों से चालक लगवाते हैं धक्का
मोहम्मद रियाजुद्दीन
नवाबगंज, गोण्डा। कॉन्वेंट स्कूल के डग्गामार वाहन भूसे की तरह भरकर बच्चों को ढो रहे हैं। स्कूल की घोर लापरवाही के कारण बच्चे वाहनों में धक्का लगाते हैं।





      शिक्षा विभाग और तहसील प्रशासन की उदासीनता के चलते नवाबगंज में स्कूली वाहन में धक्का लगाने पर बच्चे मजबूर हैं।
आंखों देखी घटना के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र के काली कुण्ड स्थित विवेकानंद पब्लिक स्कूल का डग्गामार वाहन अपराह्न 2बजे स्कूल छूटने के बाद मानक से अधिक बच्चों और अध्यापिकाओं को भूसे की तरह भरकर नवाबगंज के कटी तिराहा स्थित सोती पुल पार कर बच्चों को छोड़ने के लिए ले जा रहा था कि टेम्पो अचानक बन्द हो गया।






ड्राइवर के अथक प्रयास करने पर वाहन स्टार्ट नहीं हुआ तो व्यस्ततम तिराहा होने के चलते चालक घबरा गया और बच्चे धक्का लगने लगे। हाईवे सड़क, दोनों तरफ से वाहन, बीच में रूके स्कूल वैन को धक्का देकर किनारे करते बच्चों को देखकर हर राहगीर स्कूल प्रशासन की लापरवाही के साथ शिक्षा विभाग और तहसील प्रशासन की उदासीनता को कोसता रहा।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे