शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ ! राजकीय इंटर कॉलेज के सभागार में जनपद के सीबीएससी आईसीएससीई बोर्ड एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के द्वारा संचालित ख्याति प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाचार्य की एक आवश्यक बैठक इंजीनियरिंग और मेडिकल की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों की गाइड इन एवं काउंसलिंग के संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक श्याम प्रकाश यादव की अध्यक्षता में की गई.! बैठक में विद्यालय में अध्ययनरत ऐसे विद्यार्थी जो मेडिकल एवं इंजीनियरिंग की परीक्षा की तैयारी करने के इच्छुक विद्यार्थियों को 12 जनवरी 2019 को तुलसी सदन हाल में आयोजित गाइड इन एवं काउंसलिंग प्रोग्राम में प्रतिभाग कराने हेतु निर्देशित किया गया.! उक्त प्रोग्राम में लगभग 300 विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग मेडिकल की तैयारी हेतु एक्सपर्ट द्वारा टिप्स दिए जाएंगे ! इस अवसर पर सह जिला विद्यालय निरीक्षक डां संतोष कुमार सिंह सहायक वित्त एवं लेखा अधिकारी रामेश्वर नाथ तिवारी प्रधानाचार्य डॉ विंध्याचल सिंह प्रधानाचार्य इनारु प्रसाद राजकुमार सिंह सहित 32 विद्यालयों के प्रधानाचार्य को उपस्थित रहे.! डीआईओएस ने कहा कि उक्त कार्यक्रम से विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग और मेडिकल की तैयारी मैं सहायता मिलेगी !


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ