अमरजीत सिंह
अयोध्या ब्यूरो।नगर कोतवाली क्षेत्र के कौशलपुरी कालोनी मे अज्ञात बदमाशों ने ग्राम प्रधान पुत्र की गोली मार कर हत्या कर मौके से फरार हो गये सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज कर पुलिस जॉच पड़ताल में जुट गयी है।गोली लगने के सूचना बाद पहुचे परिजनो में अफरा तफरी मच गयी और ग्राम प्रधान को जिला चिकित्सालय लाया गया जहा पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।उधर सूचना मिलते ही सीओ बीकापुर अरबिन्द चौरसिया व जिले के अन्य अधिकारी अस्पताल पहुच कर जॉच पड़ताल में जुट गये।
बताया जाता है कि बीकापुर क्षेत्र बैंतीकलां निवासी अजय प्रताप
सिंह ऊर्फ सोनू पुत्र राजकुमार सिंह 37 की शहर के कौशलपुरी फेज 2 स्थित
अपने आवास में सपरिवार रहते थे शनिवार को शाम लगभग चार बजे दो लोग ग्राम प्रधान के
आवास पहुचे और दरवाजा खुलवाया। ग्राम प्रधान की पोती निधि सिंह ने दरवाजा खोला तो
बदमाशो ने कहा कि सोनू को बुला दो बात करना है।सोनू जैसे ही कमरे से बाहर आए तैसे
ही बदमाशों ने सामने से सर पर पिस्टल से गोली चला दी।जो भेजा को फाड़ते हुए निकल
गयी और सोनू सिंह जमीन पर गिर पड़े तब तक बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गये।
गोली की आवाज सुनकर बाहर निकले परिजनों ने लहूलुहान देख पुलिस को
सूचना दी और घायल सोनू सिंह को जिला अस्पताल ले गये।जहा पर मौजूद चिकित्सकों ने
मृत घोषित कर दिया।अभिनाश सिंह ने बताया कि हमारे मौसा ठेकेदारी करते थे।जिसको
लेकर गोसाईगंज क्षेत्र के बिधायक से उनकी अदावत चल रही थी।कुछ दिन पूर्व टोल
प्लाजा के पास भाजपा बिधायक ने रोककर मेरे मौसा को जान से मारने की धमकी दी थी।
सूचना मिलने के बाद सीओ बीकापुर अरबिन्द चौरसिया,तमाम
पुलिस अधिकारी जिला अस्पताल पहुच गये और मामले मे छानबीन शुरु करते हुए शव को
कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।माना जा रहा है मृतक अजय प्रताप सिंह सोनू
ठेकेदारी करता थाऔर भाजपा बिधायक से इसी कारण विवाद चल रहा था जिसके चलते आज हत्या
हो गयी है मामले को लेकर पुलिस कुछ भी बोलने से करता रही है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ