Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अयोध्या: बहुजन छात्र दल ने अध्यक्ष पर सूर्यभान व महामंत्री हेतु शशांक के नाम किये घोषित










छात्र संघ चुनाव

वासुदेव यादव
अयोध्या। बहुजन छात्र दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अयोध्या के वरिष्ट छात्र नेता अजय आजाद ने साकेत कॉलेज छात्र संघ चुनाव 2018-19 हेतु अध्यक्ष पद पर सूर्यभान आजाद व महामंत्री पद हेतु शशांक पांडे के नामों की घोषणा कर दी है। यह घोषणा सर्व सम्मति से रानोपाली चुनाव कार्यालय पर की गई है।  
  जबकि उपाध्यक्ष पद पर nsui के उपाध्यक्ष पद प्रत्याशी अजीत वर्मा का समर्थन करने का निर्णय भी सर्वसम्मति से लिया है।








  इस दौरान उपस्थित छात्र नेताओं व छात्र-छात्राओं से अपील किया गया कि बहुजन छात्र दल के सभी उम्मीदवारों को भारी मतों से विजयी बनावे, ताकि समतामूलक समाज की स्थापना की लड़ाई को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान हो सके।







  इस दौरान कुर्मी क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष युवा दिग्गज नेता दिग विजय पटेल पूर्व अध्यक्ष गौरव सागर पूर्व अध्यक्ष शाहनवाज खान पूर्व अध्यक्ष आलोक सिंह पूर्व उपा. मनोज आजाद इमरान हाशमी रमन निसाद अभिजीत बच्चन अनिल सोनकर अंकित वर्मा रजनीश वर्मा प्रमोद वर्मा टीवी यादव रिंकू पांडे अंकुश सक्सैना विरेंदर त्यागी उत्तम सिंह राहुल सागर संजय वर्मा अमित सिंह घनश्याम यादव युवा समाजसेवी प्रदीप यादव  युवा नेता समाजसेवी अरविंद यादव तबरेज आलम सोनू सिंह योगेश हेमंत यादव आदि उपस्थित रहे तथा बहुजन छात्र दल द्वारा घोषित अध्यक्ष पद हेतु सूर्यभान आजाद व महामंत्री पद हेतु शशांक पांडे को जिताने का संकल्प लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे