Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

आन लाइन पालिसी का विरोध शुरू:मोबाइल कम्प्यूटर विक्रेता संघ द्वारा एक दिवसीय बन्दी कर जताया विरोध









सुनील उपाध्याय
बस्ती।  मोबाइल और कम्प्यूटर के आन लाइन पालिसी का विरोध शुरू हो गया है। जिले के मोबाइल कम्प्यूटर विक्रेता संघ द्वारा एक दिवसीय बन्दी कर विरोध जताया गया। मोबाइल व्यापारियों ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में आनलाइन बिक्री से उत्पन्न समस्याओं को संज्ञान में लेने का अनुरोध किया है। ज्ञापन में व्यापारियों ने लिखा है कि आनलाइन बिक्री में सामानों की गुणवत्ता पर आए दिन शिकायते प्राप्त हो रही है इसके लिए व्यापारियों को परेशान होना पड़ रहा है। शनिवार को जिले के सभी मोबाइल और कम्प्यूटर विक्रेताओं की मौजूदगी के बाद गांधी कला भवन पर आनलाइन बिक्री से हो रहे नुकसान पर चर्चा हुई।








 बस्ती मोबाइल विक्रेता संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह राहुल ने कहा कि स्थानीय बिक्री से नौजवानों को रोजगार मिलता है इसमें दुकानदार के साथ कार्य करने वालों के परिवार की रोजी रोटी चल रही है। बड़ी कंपनियां मुनाफे कम कर माल को बेच ले रहीं है कम्पनियां सरकार को कम दाम का फायदा बता खुद की पीठ थपथपा रहीं हैं लेकिन इसका व्यापारियों पर कितना खराब असर पड़ रहा है इसके लिए सरकार को सोचना है।





 इस अवसर पर मोहित गम्भीर ने बताया कि आनलाइन से गुणव पर कोई यथोचित नियंत्रण नहीं है कम्पनियां नेट पर दिखाती कुछ हैं और ग्राहकों को भेजती कुछ हैं इससे ब्रांड पर भी बुरा असर पड़ रहा है।





 कटेश्वरपार्क से जिलाधिकारी कार्यालय तक व्यापारियों के निकले जुलूस में मेट्रो डिजिटल मार्ट के अमित सिंह, हॉटस्पॉट के रतन कुमार, सुनील मोबाइल, गणपति मोबाइल, गुप्ता मोबाइल, खालसा मोबाइल, न्यू सिम इंटरप्राइजेज, गल्फ मोबाइल, यश ट्रेडर्स, अनुराग मोबाइल, सिंह मोबाइल, ओम टेलिकॉम, नयाब ट्रेडर्स, बाईस्कोप टेलीकाम, सिद्ध विनायक, ऋषिक गुप्ता, मेहरा टेलीकाम, आयुष और अमन मोबाइल सहित सभी व्यापारी शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे