Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

स्कूल से गायब हुआ छात्र पिता ने दिया तहरीर मुकदमा दर्ज









अलीम खान 
अमेठी शुकुल बाजार अमेठी 3 दिन पहले स्कूल से लापता हुए छात्र के पिता ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया 21 दिसंबर को दीपक कुमार पुत्र राधेलाल उम्र लगभग 16 वर्ष सेंट जॉन स्कूल धनेसा राजपूत पढ़ने गया था और तब से लौटकर अभी तक घर नहीं आया उसके पिता राधेलाल पुत्र गया प्रसाद ने 24 दिसंबर को थाने में तहरीर देकर शिकायत दर्ज की दीपक कुमार पुत्र राधे लाल ग्राम पुरे मल्लाहन मजरे खेपमऊ उम्र लगभग 16 वर्ष शुकुल बाजार कस्बे में स्थित सेंट जॉन विद्यालय में कक्षा 9 का छात्र है जो कि 21 दिसंबर को अपने घर से विद्यालय में पढ़ने के लिए आया था







 जब देर शाम तक वह विद्यालय से वापस घर नहीं पहुंचा तो उसके पिता राधेलाल स्कूल पहुंचे पता करने पर बच्चे का कोई पता नहीं चला बच्चे का बैग और साइकिल विद्यालय में थी जो बच्चे के पिता को विद्यालय के कर्मचारियों द्वारा सौंप दी गई राधे लाल ने थाने में अपने बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है थाना अध्यक्ष राज केसर सिंह ने बताया की तहरीर मिली है





 मुकदमा पंजीकृत कर आगे की विधिक कानूनी कार्रवाई की जा रही है जल्द से जल्द गायब हुए छात्र का पता लगाया जाएगा
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे