Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती मे सप्लाई इंस्पेक्टर की स्‍कार्पियो राहगीरों पर कहर बनकर टूटी , एक की मौत, सात घायल









सुनील उपाध्याय

बस्ती जिले के बस्ती डुमरियागंज मार्ग पर वाल्टरगंज थाने के नरायनपुर गांव के सामने भानपुर के सप्लाई इंस्पेक्टर की स्कार्पियो मंगलवार की शाम करीब पांच बजे राहगीरों पर कहर बनकर टूट पड़ी। गाड़ी खुद सप्लाई इंस्पेक्टर रवि सिंह चला रहे थे। एक के बाद एक आधा दर्जन दोपहिया वाहन सवार लोगों को चपेट में लेते हुए बेकाबू स्कार्पियो तब रूकी, जब उसका एक पहिया गाड़ी से अलग हो गया। 







हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हुए हैं। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्कार्पियो को क्रेन की मदद से हटाया गया तो उसके नीचे तीन बाइक व तीन साइकिलें फंसी मिली। मृतक की पहचान इसी थाने के बभनगावां बाबू निवासी रामकिशोर (45) के रूप में हुई।





घटनाक्रम से आक्रोशित भीड़ ने स्कार्पियो में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस बीच वाल्टरगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई और सप्लाई इंस्पेक्टर को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। भीड़ ने इसके बाद बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर जाम लगा दिया और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। हालत बिगड़ते देख सीओ सिटी आलोक सिंह, एसओ सोनहा शिवाकांत मिश्रा, एसओ वाल्टरगंज यशवंत सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। 








आक्रोशित लोग सप्लाई इंस्पेक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे। आला अफसरों ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया। सीओ सिटी ने बताया कि ग्रामीणों का आरोप है कि सप्लाई इंस्पेक्टर नशे में धुत थे। उनका मेडिकल कराया जाएगा। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे