Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अयोध्या जिला में बिजली पासी की जयंती धूमधाम से मनाई गई









वासुदेव यादव
अयोध्या। बिजली पासी की जयंती शहर से सटे मिर्जापुर गांव मे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि वरिष्ट जनप्रिय सपा नेता रजनीश भारती रहे |






   रजनीश भारती ने कहा कि पासी समाज का अतीत गौरवमयी रहा है। हम लोगो को बिजली पासी जी के सपनो को पूरा करना है। यह तभी सम्भव है, जब हम लोग संगठित शिक्षित संघर्षशील व आर्थिक रूप से सम्पन्न बने। अतः हम लोगो को आगे बढ़ना होगा। राजनीतिक पकड़ मजबूत करनी होगी। अपने समाज के सभी नेताओ को जीतना होगा। 






वर्तमान में सतता की चाभी अपने पास रखनी होगी। समाज की खामियों पाखण्ड आडम्बर को त्यागना होगा। वैज्ञानिक तकनीकी सोच कायम करनी होगी। कर्म ही पूजा को अपनाए व सभी शिक्षित बने। अपने बच्चों को वर्तमान समय के अनुसार सही तकनीकी शिक्षा दे। पासी समाज 2019 मे अपना नेता व सरकार बनावे जो उनका उत्थान पूरी तरह से करे। इससे पूर्व आये अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया। साथ ही समाज के अन्य लोगो ने समाज उत्थान पर भी जोर दिए व सभी आगन्तुको का जोरदार स्वागत सम्मान हुवा। 






 यहां पर जिले के कोने-कोने से पासी समाज के लोग इक्कठे होकर बिजली पासी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हे याद व नमन किया।
  साथ ही समाज के स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इसका आयोजन ओपी पासवान और अध्यक्षता सियाराम भारती  ने किया। 





  इस मौके पर  पुष्पा रावत, पूजा रावत, विध्या भूषण, राजन रावत , सुनील रावत, अजय रावत, संजय रावत, के पी  बबलू रावत अजय भारती आशा सरोज ब्रिजेश संदीप व प्रिंस आदि शैकडोजन शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे