अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। दिसंबर माह शुरू होने के साथ ही कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी थी और ठंडक का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है । लगातार पछुआ हवा के कहर ने शाम होते ही लोगों को घर में कैद रहने के लिए मजबूर कर रहा है । शाम होते ही सड़कें वीरान सी लगने लगती है ।लोग अपना कामकाज शीघ्र निपटा कर घरों की ओर जाने के लिए मजबूर हो जाते हैं । तेज व सर्द हवाओं के कारण ठंडक काफी बढ़ चुकी है ।
कड़ाके की ठंड के बीच कुछ ऐसे भी गरीब तबके के लोग हैं जिनके पास ठंड से बचाव के लिए साधन उपलब्ध नहीं है । उन्हीं को सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से बीती रात जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने रात में निकल कर घूम घूम कर बेसहारा व गरीब लोगों की तलाश की और उन्हें कंबल प्रदान कर राहत पहुंचाने का कार्य किया । जिलाधिकारी ने कंबल वितरण का सिलसिला बलरामपुर रेलवे स्टेशन से शुरू किया ।
बस स्टेशन, झारखंडी रेलवे स्टेशन, रैन बसेरा, जिला मेमोरियल चिकित्सालय व जिला महिला चिकित्सालय में जाकर जिलाधिकारी ने गरीबों को कंबल प्रदान किया । साथ ही उन्होंने चिकित्सालय में डॉक्टरों तथा ड्यूटी पर तैनात अन्य कर्मियों की उपस्थिति का भी जायजा लिया । जिला अधिकारी के अस्पताल में पहुंचते ही अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला । अस्पताल से गायब रहने के आदी डाक्टर व अन्य कर्मचारी सकते में आ गए ।
इधर-उधर लोग भागते हुए दिखाई दे रहे थे ।कुछ डॉक्टर उपस्थित नहीं मिले जिनके विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है । जिला अधिकारी कृष्णा करुणेश ने स्पष्ट शब्दों में निर्देश दिया है कि अपनी ड्यूटी नियमानुसार समय से सुनिश्चित करें । लापरवाही करने वाले डॉक्टर व अन्य किसी भी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा । वहीं जिलाधिकारी के इस कदम का आम जनता तथा गरीब लोगों द्वारा काफी सराहा जा रहा है ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ