अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जिला मुख्यालय की स्वयंसेवी संस्था फरियाद फाउंडेशन ने विगत कुछ महीनों से स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई कार्य कराएं हैं तथा यह कार्य लगातार अनवरत जारी रहेगा । इस बात की जानकारी देते हुए संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डॉक्टर अख्तर रसूल खान ने बताया की संस्था द्वारा फ्री आई कैंप तथा हड्डी से संबंधित गरीबों के इलाज का निशुल्क कराने की व्यवस्था शामिल है ।
पैगाम संस्था के संस्थापक अध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी आजाद सिंह के अगुवाई में आज जनपद बलरामपुर के गौरव व युवाओं के प्रेरणा स्रोत शहीद बिनय कायस्था के वीर विनय चौक पर स्थापित मूर्ति की साफ सफाई कर माल्यार्पण कराया गया । शहीद बीर बीर बिनय कायस्था के प्रतिमा की स्थापना के लिए आजाद सिंह ने लंबी लड़ाई लड़ी है और बरसों के संघर्ष के बाद शहीद कायस्था की प्रतिमा की स्थापना वीर विनय चौराहे पर की जा सकी थी ।
हालांकि वीर विनय चौराहा का नाम दशकों पहले से उनके नाम से किया जा चुका था परंतु कोई भी जिले का राजनेता या फिर समाजसेवी उनकी मूर्ति स्थापना के लिए तत्परता नहीं दिखाई थी । इसके लिए समाजसेवी आजाद सिंह की अहम भूमिका है ।
उन्हीं के प्रयास से शहीद प्रतिमा की स्थापना हुई और हर राष्ट्रीय पर्व व अन्य विभिन्न पर्वों पर शहीद का माल्यार्पण व साफ सफाई का कार्य उनके द्वारा लगातार कराया जाता रहा है । आज फरियाद फाउंडेशन ने भी शहीद के सम्मान में उनके प्रतिमा की साफ सफाई करके माल्यार्पण का कार्य किया है जो एक सराहनीय कार्य है । माल्यार्पण के दौरान भाजपा मीडिया प्रभारी डीपी सिंह सहित संस्था के हिमांशु दीक्षित, टीपी पांडे, इरफान पठान, समसुद्दीन, तरुण, सोनू मिश्रा व शिव सहित तमाम सदस्य मौजूद थे ।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ