Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

वृद्धा आश्रम के बुर्जुगो में बांटे ऊनी वस्त्र, सीडीओ ने दिया समन्वय का संदेश








सुनील उपाध्याय
बस्ती।  वृद्धाश्रम बनकटा में शांति सेवा एवं संस्कृति जागरूकता मिशन ट्रस्ट द्वारा वृद्ध जनों में ऊनी वस्त्र वितरण कर सहभोज  का आयोजन किया गया। 







मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डेय ने वृद्ध जनों में वस्त्र वितरित करते हुये कहा कि बुजुर्ग घर व परिवार की शान होते हैं, जिस घर में बड़े बुजुर्गों को मान दिया जाता है वह घर भरपूर और कुशल रहता है।
समाज कल्याण अधिकारी उदयराज ने कहा कि  माता-पिता बच्चों का पालन पोषण करते हैं। बच्चों की खुशी के लिए वे अपना सर्वस्व अर्पण करते हैं।  बड़ी उम्र में शरीर कमजोर हो जाता है और बीमारियां घेर लेती हैं। ऐसे में बुजुर्गों को सहारा देना हमारा कर्तव्य है। 





शांति सेवा एवं संस्कृति जागरूकता मिशन ट्रस्ट के संरक्षक ठाकुर प्रसाद शुक्ला ने कहा कि  अगर ये बूढ़े नहीं होते तो हमारा जीवन और कितना बोझिल हो जाता।  वहीं जीवन बीमा निगम के वरिष्ठ प्रबंधक संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि  प्रगति-पथ की विडंबना है कि समूचे परिवार पर कवच की तरह से छाया रखने वाले वृद्धावस्था में अकेला, उपेक्षित,  बहिष्कृत तथा कटूक्तियों से बिध-  बिध कर जीने को विवश होते हैं। इस परिदृश्य को बदलना होगा। 








संस्था के संस्थापक   अध्यक्ष आनंद प्रकाश शुक्ल ने आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। बताया कि संस्था की ओर से ठंड तक वृद्धा आश्रम में अलाव की व्यवस्था किया जायेगा। 
कार्यक्रम का आयोजन संस्था के प्रदेश संयोजक श्रवण कुमार ने की। वृद्धा आश्रम के अतुल कुमार शुक्ल, अम्बिकेश्वर मणि त्रिपाठी,  सीपी मिश्र महेन्द्र कुमार सोनी, दीपक पाठक, धर्मेन्द्रनाराण त्रिपाठी आदि ने  योगदान दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे