Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दलित शिक्षक संघ ने शुरू किया सदस्यता अभियान










सुनील उपाध्याय 
बस्ती । उ.प्र. समाज कल्याण द्वारा संचालित  विद्यालयों के अनुसूचित जाति, जन जाति, प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक बुधवार को प्रेस क्लब में बलजीत चित्रबंशी की    अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। 





बैठक को    सम्बोधित करते हुये प्रदेश अध्यक्ष पी.राम गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दलित शिक्षकांे को आवर्तक अनुदान देने पर सहमति जतायी है। शासन स्तर पर इस प्रकरण में तेजी से कार्यवाही चल रही है। उम्मीद है कि 1994 से लम्बित इस प्रकरण का समाधान निकल आये। 




विशिष्ट अतिथि वी.के. त्रिवेदी ने कहा कि  अम्बेडकर महासभा के मंच से प्रदेश के मुख्यमंत्री और राज्यपाल के हाथों में आवर्तक अनुदान सूची जारी कराने सम्बन्धी मांग पत्र देने के बाद दलित शिक्षक संघ सभी जिलों में सदस्यता अभियान की शुरूआत हो चुकी है। आवर्तक अनुदान सूची जारी होने की संभावना प्रमाणिक चरणों में पहुंच चुकी है इसलिए दलित शिक्षक संघ सभी जनपदों में कार्यरत रहे दलित शिक्षकों की वैधता तथा प्रमाणिकता को सुनिश्चित कराने वाली सदस्यता सूची प्रदेश शासन तक भेजने की व्यवस्था कर रहा है ताकि इतने लंबे समय से अभाव की स्थितियों में अध्यापन कार्य कर रहे दलित शिक्षकों को आवर्तक अनुदान सूची जारी होने का लाभ मिल सके।  




संचालन श्यामलाल गौतम ने किया। मुख्य रूप से सीताराम गौतम, बाबूलाल गौतम, राजेश तिवारी, मंगरू प्रसाद चौधरी, राम प्रताप चौधरी, सुरेश जायसवाल,अरौनी प्रजापति, राकेश गौतम, रामचरन गौतम आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे