Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोसाईगंज में प्रेमी प्रेमिका का शव पेड़ से लटकता हुआ मिलने से सनसनी









अमरजीत सिंह 
अयोध्या ब्यूरो: गोसाईगंज थाना क्षेत्र में दो सगे बहनों की हत्या का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि गोसाईगंज थाना क्षेत्र के हैदरगंज में एक पेड़ से प्रेमी युगल का शव का लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका जाहिर की जा रही है कि प्रेम संबंध का विरोध होने के कारण दोनों ने पेड़ से लटक कर खुदकुशी किया गया हैं पुलिस टीम जांच पड़ताल में जुटी है।अयोध्या जनपद के गोसाईगंज के हैदरगंज थाने की खपराडीह मजरे अकारी गांव का है।






जहां पर सुबह गांव के बाहर प्रेमी युगल का शव पेड़ से लटकता देख गांव में हड़कंप मच गया। ग्राम प्रधान ने स्थानीयों ने पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंचे और क्षेत्राधिकारी अरविंद चौरसिया ने मामले की जांच शुरू कर दी हैं  यह मामला सामने आ रहा हैं कि दोनों का प्रेम संबंध काफी दिनों से चल रहा था और दोनों ने चुपके से मंदिर में शादी भी कर ली थी।अजय और रोली नाम के प्रेमी युगल शादी कर कर साथ रहना चाहते थे लेकिन दोनों के परिजनों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था हालांकि दोनों एक ही जाति के थे लेकिन दोनों परिवारों को यह प्रेम संबंध नागवार गुजरा।





 जब परिजनों ने इस रिश्ते को नकार दिया तो दोनों ने चुपके से मंदिर में शादी कर ली फिर भी एक साथ रह नहीं पा रहे थे मृतका रोली के पैर में बिछिया एड़ी में महावर लगा हुआ था गले में मंगलसूत्र भी था जिससे यह मालूम पड़ रहा था कि वह सुहागिन हो चुकी थी लेकिन दोनों एक नहीं हो पा रहे थे जिसके कारण मौत को गले लगाना ही उचित समझा। फिलहाल पुलिस मामले में परिजनों से पूछताछ कर रही है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे