Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

निरीक्षण मे खामियां देख भड़के एडीएम , मातहतो की कसी पेंच








शिवेश शुक्ला 
 प्रतापगढ़। अपर जिलाधिकारी के सालाना निरीक्षण मे कमियों पर मातहतो को जमकर फटकार झेलनी पड़ी। हालांकि एडीएम एसडीएम कोर्ट के निरीक्षण तथा सभागार के सुसज्जीकरण को देख संतुष्ट नजर आये। बुधवार को एडीएम मनोज कुमार जिले के लालगंज तहसील के सालाना निरीक्षण पर पहुंचे।





 यहां तहसीलदार न्यायालय मे मुकदमों के केस डायरी को दुरूस्त न पाये जाने पर पेशकार को फटकार लगाते हुए चेतावनी निर्गत की। यहां एडीएम ने तहसीलदार से मुकदमों के निस्तारण मे तेजी लाये जाने को कहा। रजिस्टार कानूनगो कार्यालय के निरीक्षण मे कर्मचारियो के अवकाश पुस्तिका मे दर्ज न देख वह भड़क उठे। 




इसी तरह मालबाबू पटल पर एडीएम शिकायतो के संदर्भ का रखरखाव व निरीक्षण आख्या न पाकर भी मालबाबू को जमकर खरीखोटी सुनाई। नजारद कार्यालय के निरीक्षण मे फर्नीचर तथा पंखो का रखरखाव भी न देख एडीएम का पारा चढ़ा दिखा। अभिलेखागार के निरीक्षण मे एडीएम ने पुराने बस्तो को तहसीलदार से बदलवाकर वरासत के सभी मामलो को खतौनी मे अंकित कराये जाने के निर्देश दिये। 




यहां खसरा खतौनी को पूर्ण पाकर एडीएम का मिजाज जरूर ठंडा हुआ नजर आया। एडीएम ने एसडीएम के चैम्बर मे तहसील समाधान दिवस तथा आरआईजीएस प्रार्थना पत्रो के निस्तारण की भी समीक्षा की। शिकायतो को निस्तारित कराये जाने मे विलंब को लेकर एसडीएम तथा तहसीलदार को डीएम की ओर से आगाह किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम दिनेश मिश्र व तहसीलदार अनिल कुमार ने एडीएम को शासन द्वारा संचालित कार्यक्रमो की प्रगति की जानकारी दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे