शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़। बाइकसवार असलहों से लैस युवकों ने सरे बाजार पान विक्रेता को पीटा। पीड़ित के शोर मचाने पर पहुँचे बाजार के लोगों ने एक आरोपी को दबोच कर पीटा और उसकी बाइक तोड़ दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।
जानकारी के अनुसार जेठवारा इलाके के कटरा गुलाब सिंह कल्याण पुर मार्ग पर इश्तियाक अहमद की पान की दुकान है। बुधवार की शाम चार बाइकों से पहुंचे युवकों ने इस्तियाक को पीटना शुरू किया पीड़ित के शोर मचाने पर दबंग असलहा लहराते हुए भागने लगे। लोगों ने एक आरोपी को दबोचकर पीटा और उसकी बाइक तोड़ दी । घटना के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को पीएचसी जेठवारा भेजा।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ