सुनील उपाध्याय
बस्ती। बस्ती पहुँचे गुजरात के फायर ब्रांड नेता हार्दिक पटेल का छात्र संघ अध्यक्ष महिपाल पटेल माही व सरदार सेना के जिलाध्यक्ष बृजेश चौधरी ने जोरदार स्वागत किया ।
हार्दिक ने बीजेपी को राडार पर लेते हुए कहा कि मंत्रियों के आदेश के बगैर उनके निजी सचिव कुछ नहीं करते। बस्ती पहुंचे पटेल ने गोवर्धन झड़पिया को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाये जाने के सवाल पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात से उनका पत्ता साफ किया है हां यह जरूर कहा कि झड़पिया के यहां भेजने का मतलब साफ है कि हिंदू मुस्लिम के नाम पर राम मंदिर के नाम पर चुनाव लड़ने की तैयारी है। इन लोगों के मुंह से राम का नाम अच्छा नहीं लगता। बीजेपी ही नही सभी को राम मंदिर के लिए सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए।
देश सुप्रीम कोर्ट से बड़ा नहीं है। इस सरकार सरकार का काम भ्रष्टाचार करना है और लोगों को आपस में लड़ाना है। योगी ठीक से राजधर्म को निभाते सेवा करते तो मैं नहीं समझता कि घूस लेने की जरूरत पड़ती। आगामी चुनाव के बारे में पूछे जाने पर कहा कि अभी मैं किसी के साथ जाना पसंद नहीं करूंगा मेरा मकसद सत्ता के खिलाफ अपनी बात रखना है सत्ता के सामने दो करोड़ रोजगार, 15 लाख खाते में भेजने सहित अन्य सवाल हम उठा रहे हैं।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ