अखिलेश्वर तिवारी
स्कूल मे पढ़ाने के बजाये खर्राटे मार रहे हैं गुरु जी
बलरामपुर ।। प्रदेश की योगी सरकार शिक्षा व्यवस्था सुधार के लिए कितने भी प्रयास कर ले परंतु मोटी रकम वेतन के रूप में उठाने वाले गुरुजी सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं । विद्यालय में ताला लगना, विद्यालय से गायब रहना आजकल आम बात हो गई है । परिषदीय विद्यालयों के अध्यापकों की लापरवाही के कारण ही अरबों रुपए खर्च होने के बाद भी शिक्षा व्यवस्था पटरी पर नहीं आ रही है । एक ओर जहां सीएम योगी परिषदीय विद्यालयों को कान्वेंट स्कूलों की तर्ज पर लाने का प्रयास कर रहे हैं ।
भारी भरकम बजट भी इसके लिए प्रदेश सरकार खर्च कर रही है परंतु विद्यालय में तैनात अध्यापक इन सभी से बेपरवाह हैं । ताजा मामला जनपद बलरामपुर के विकासखंड गैसड़ी अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय हरनावा सुस्ता का है जहां पर तैनात अध्यापक मोहन लाल धूप में बैठकर आराम से खर्राटे ले रहे हैं और सामने बैठे बच्चे बेतरतीब इधर-उधर दौड़ रहे हैं । कुछ पढ़ रहे हैं तो कुछ इधर-उधर घूम रहे हैं परंतु उन्हें इस बात की कोई परवाह नहीं है । इस वायरल वीडियो से शिक्षा व्यवस्था का अंदाजा साफ तौर पर लगाया जा सकता है ।
जानकारी के अनुसार शिक्षा क्षेत्र गैसड़ी के प्राथमिक विद्यालय हरनहवा सुस्ता में पढ़ाने वाले अध्यापक मोहनलाल दिन में तकरीबन 12 बजे बच्चों को सामने बिठाकर अपनी मेज पर सर रखकर खर्राटे भरने लगे । तहसील तुलसीपुर क्षेत्र के पत्रकार की नजर जब गुरु जी के कारनामे पर पड़ी तो उन्होंने आधे घंटे तक विद्यालय में रुककर कई एंगल से उनका वीडियो बनाया । गांव के लोगों को भी बुलाया और सभी को गुरु जी की लापरवाही भरे कारनामे से रूबरू करवाया ।
गांव वालों का कहना था कि आज कोई पहला दिन ऐसा नहीं था जब गुरुजी विद्यालय में खर्राटे भर रहे थे । अक्सर उनका नींद विद्यालय में ही पूरा होता है । गुरु जी का सोते हुए वीडियो जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिहर प्रसाद को दिखाया गया तो उन्होंने आश्चर्य व्यक्त करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी को तुरंत निर्देश दिया कि संबंधित अध्यापक मोहनलाल के विरुद्ध तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी करें और जांच करने के बाद कड़ी कार्यवाई भी की जायेगी ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ