शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़। केन्द्रीय कर्मचारी परिसंघ के आव्हान पर 08-09 जनवरी 2019 के राष्ट्रव्यापी हड़ताल के क्रम में प्रतापगढ़ मण्डल के समस्त डाक कर्मचारी अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ एवं राष्ट्रीय डाक कर्मचारी संघ के संयुक्त नेतृत्व में केन्द्र सरकार के कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर नई पेंशन योजना समाप्त कर पुरानी पेंशन लागू करने न्यूनतम वेतन एवं फिटमेन्ट र्फामूला संशोधत करने सभी रिक्त पदों को तत्काल भरने अनुकम्पा नियुक्ति पर 5 प्रतिशत सीमा को हटाएं जाने ग्रामीण डाक सेवकों को नियमित करते हुए उन्हें सिविल सर्वेन्ट का दर्जा प्रदान किये जाने सहित नौ-सूत्रीय मांगों को लेकर मण्डल के डाक कर्मचारियों ने प्रधान डाकघर में तालाबंदी करते हुए मुख्य गेट पर एकजुट होकर धरना देते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ने कहा कि केन्द्र सरकार श्रम कानूनों में बदलाव करके श्रमिक हितों को चाट रही है। जब नौकरियां ही खत्म हो रही है तो ऐसे में आरक्षण का कोई मतलब नहीं रह जाता है। इस मौके पर राष्ट्रीय डाक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संतोष मिश्रा ने कहा कि देश के मेहनत कश मजदूर व कर्मचारी सरकार के साजिश का शिकार हो रहे है। इस मौके पर मण्डलीय सचिव सुरेन्द्र कुमार ने कहा कि सरकार लगातार कर्मचारियों का शोषण कर रही है जो अब बर्दाश्त से बाहर हो चुका है !
उन्होनें जोर देते हुए कहा कि सरकार यदि मांगों को शीघ्र अमल में लाते हुए पूर्ण नहीं करती है तो आन्दोलन को और व्यापक छेड़ते हुए आर-पार की लड़ाई लड़ी जायेगी। मण्डलीय सचिव प्रेम शंकर शुक्ल ने केन्द्र सरकार की नीतियों के प्रति आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार कर्मचारियों के हितों को देखते हुए मांगों को यदि पूर्ण नहीं करती है तो कर्मचारी इसका जवाब 2019 के आम चुनाव में अपने मताधिकार से देगी। इस मौके पर ट्रेड यूनियन के अध्यक्ष हेमन्त नन्दन ओझा ने कहा कि श्रमिक कानूनों में बदलाव करके सरकार श्रमिकों के साथ विश्वासघात कर रही है।
श्रमिकों के अधिकार व कानून आजादी के पूर्व के है जो हमारा हक है। इसी के साथ सभा को कामरेड रामबरन सिंह राजमणि पाण्डेय अरविन्द मिश्रा धीरेन्द्र शुक्ल पंकज शर्मा ज्ञानेन्द्र पंकज सिंह सुजीत शर्मा संजीव सिंह गिरीश नीरज दिनेश मिश्रा अनिकेत मिश्रा अम्बरीश वर्मा कर्मेन्द्र रामप्यारे राम सूरत पाण्डेय संदीप मिश्रा सहित अन्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर धरना स्थल पर पहुची पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह ने कर्मचारियों के मॉगो का समर्थन करते हुए उनके संघर्ष में सहयोग देने की बात कही।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ