Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भ्रष्टाचार की जुगलबंदी को नकारेगी प्रदेश की जनता...अमित मिश्र






अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।।  भारतीय जनता युवा मोर्चा  की बैठक अटल भवन भाजपा कार्यालय तुलसीपार्क में जिला अध्यक्ष संदीप वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई । बैठक के  मुख्य अतिथि क्षेत्रीय मंत्री अमित  मिश्र ने  कहा कि भ्रष्टचार की जुगलबंदी को प्रदेश की जनता चोर चोर मौसेरे भाई की संज्ञा से नवाजती है । 





उन्होंने कहा कि सपा-बसपा बताए भ्रष्टाचारियों से उनकी क्या जुगलबंदी है। उन्होंने कहा कि  भाजपा का गठबन्धन प्रदेश की सम्मानित जनता से है । श्री मिश्र ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की लोकप्रियता से डरे हुए लोग तथा अपनी सरकारों में जनधन की लूट करने वाले लोग आज गठबंधन कर सुशासन व विकास के खिलाफ मोर्चा बंदी कर रहे है । अपने को दूध का धुला बताने वाले लोग सीबीआई द्वारा खनन घोटाले की सच्चाई बताने के बजाय जांच पर राजनैतिक बयानबाजी के पीछे छिपना चाहते है ।




 उन्होने कहा कि अच्छा होता कि सपा अपनी सरकार कार्यकाल में हुए एक लाख करोड़ के खनिज घोटाले का हिसाब सीबीआई को बताती, बजाय इसके कि दोनों दलों की संयुक्त बयानबाजी के पीछे छिपने की कोशिश कर रहे है । भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय महासचिव को यह खुलासा करना चाहिए कि भ्रष्टाचारियों से आखिर उनकी क्या सन्धि है जिसके कारण खनिज घोटाले के आरोपियों के यहां सीबीआई के छापे से सपा-बसपा दोनों बौखालाई हुई है ?





उन्होंने कहा कि गुण्डा-गुण्डी के सम्बोधनों से एक दूसरे का अलंकरण करने वाले को पास-पास देख कर प्रदेश का आम आदमी यह सवाल अवश्य कर रहा है कि भ्रष्टाचार व अपराध को संरक्षण देने वाले दोनों दलों का यह मेल प्रदेश की जनता को धोखा देने के लिए है । युवा  मोर्चा के अध्यक्ष सदीप बर्मा ने कहा कि खनिज घोटालों की जब पर्त दर पर्त असलियत सामने आएगी तो सपा-बसपा दोनों सरकारों के कार्यकालों में खनिज घोटालों के रूप में हुई जनधन की लूट का खुलासा होगा । बैठक में आगामी कार्यक्रम चुनाव संबंधी और जिला कार्य योजना को लेकर चर्चा हुई । इस बैठक में मुख्य रूप से महेन्द्र प्रताप सिंह, सुशील तिवारी , विश्राम सिंह , सहस्त्रांशु तिवारी 'रवि' , लोकेश प्रताप सिंह , राजेश कश्यप , देवेन्द्र , विजय यादव , पंकज जयसवाल , सरवन जायसवाल, सिद्धार्थ शाहू सहित तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
अटैचमेंट क्षेत्र

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे