अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। वामपंथी दलों के समर्थित विभिन्न ट्रेड यूनियनों तथा फेडरेशनो के आवाहन पर बैंकिंग सेक्टर दूरसंचार व टेलीकॉम सहित तमाम सरकारी अर्ध सरकारी तथा निजी संस्थानों के प्रतिनिधि व कर्मचारी आम हड़ताल में सम्मिलित हुए ।
बीएसएनल एम्पलाइज यूनियन, टेलीकॉम एम्पलाइज प्रोग्रेसिव यूनियन, नेशनल फेडरेशन ऑफ टेलीकॉम एम्पलाइज तथा बीएसएनल मजदूर संघ के आवाहन पर बलरामपुर स्थित सभी दूरसंचार केंद्रों पर तैनात कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार करते हुए आम हड़ताल का समर्थन किया । महासंघों की मांग है कि सरकार न्यूनतम वेतन ₹18000प्रति माह निर्धारित करें, कर्मचारियों को सम्मानजनक अधिकारों को प्रदान करें, श्रम कानूनों में संशोधन को रोका जाए तथा स्थाई कामों पर ठेका प्रथा समाप्त किए जाने सहित कुल 12 सूत्रीय मांग को लेकर देशव्यापी आम हड़ताल किया जा रहा है ।
संघ के नेता गणेश कुमार शुक्ला ने बताया कि हड़ताल के समर्थन में सभी दूरसंचार कर्मी कार्य से विरत रहे । सभी ने दूरसंचार केंद्र पर धरना प्रदर्शन कर सरकार के विरोध में नारेबाजी की तथा अपनी मांगों के लिए सरकार पर दबाव भी बनाया ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ