Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

राम के नाम को लेकर नया विवाद:श्री राम का नाम लिखे ईंटों के दुरुपयोग का फोटो वायरल








अमरजीत सिंह 
अयोध्या ब्यूरो। राम के नाम को लेकर एक बार फिर नया विवाद सामने आ रहा हैं भगवान श्री राम का नाम लिखे ईंटों से सड़कों के किनारे नालियां बनाई जा रही थी जिसक फ़ोटो सोसल मीडिया पर तेजी से फैल रही हैं वहीं अयोध्या में वायरल फोटो को देखे जाने पर लोगों में नाराजगी है कि जिस भगवान राम के नाम से लोगों का कल्याण होता है और आज यही राम के नाम से देश की सत्ता चल रही है तो क्या इस राम के नाम के ईटों से नाली बनाई जाएगी यह हिंदुओं का अपमान है

 



सोशल मीडिया पर वायरल फोटो जिसमें भगवान श्री राम की ईंटों से नाली का निर्माण कार्य चल रहा था इस वायरल फोटो को देखते ही अयोध्या के लोगों में हड़कंप मच गया दरसल वायल की गई फोटो में लिखा गया था कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए राम भक्तों द्वारा दिए गए ईटों को अब नाली बनाने में प्रयोग किया जा रहा है। इस तरह भगवान राम के ईटों को नाली में लगाए जाना अयोध्या के संतों को नहीं भा रही और अयोध्या के संतों ने इस वायरल वीडियो से नाराजगी दिखाई दे रही हैं।




वहीं इस कार्य को लेकर राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फोटो में जो अयोध्या में राम मंदिर के लिए आई ईंटों की बनाई जा रही नालियों के बारे में लिखा है यह बिल्कुल गलत है 1992 में बाबरी विध्वंस के बाद राम भक्तों द्वारा पूजित की गई शीला को अभी भी राम जन्मभूमि कार्यशाला में सुरक्षित रखा गया है 





इस प्रकार की बातें लिख कर लोगों को भ्रमित किया जा रहा है । वहीं कहा कि भगवान श्री राम के नाम पर इस तरह का कार्य करना हिंदुओं और उनके देवी देवताओं का अपमान हैं जहां पर भी इस तरह का कार्य किया जा रहा हैं उस पर कार्यवाही होनी चाहिए इसके साथ राम के नाम पर कोई भी भट्ठा नही होना चाहिए उसे तत्काल बन्द कर देना ही सही है।
अटैचमेंट क्षेत्र

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे