Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा में ताश के पत्तों की तरह फेंटे गये इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर










एक प्रभावशाली राजनेता की 'कृपा' से नगर कोतवाल बने हर्षवर्धन
पचास लाख की बैंक डकैती का दाग लेकर मनकापुर गये अशोक
ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। तेज तर्रार माने जाने वाले पुलिस अधीक्षक राकेश प्रकाश सिंह ने महकमे को ताश के पत्तों की तरह फेंट डाला। करीब डेढ़ साल से नगर कोतवाली पर कब्जा जमाए इंस्पेक्टर अशोक सिंह को मनकापुर तथा सपा के बाद भाजपा सरकार में भी एकक्षत्र राज करने वाले हर्षवर्धन सिंह को देहात कोतवाली से हटाकर नगर की कमान सौंप दी गई है। हालांकि, सोमवार की रात्रि हुए इस फेरबदल में सत्तापक्ष के रसूखदार नेताओं की भी रजामंदी मानी जा रही है।
     






जिले के पुलिस कप्तान राकेश प्रकाश सिंह ने महकमे को फेंट डाला। करीब डेढ़ साल से नगर कोतवाल रहे अशोक सिंह को हटाकर मनकापुर तथा देहात कोतवाल हर्षवर्धन सिंह को नगर कोतवाली की कमान सौंप दी है। बताते चलें कि समाजवादी सरकार में भी हर्षवर्धन सिंह चार्ज पर रहते थे। सत्ता परिवर्तन का इन पर कोई असर नहीं हुआ। भाजपा सरकार में भी जलवा बरकरार है। धानेपुर थानाध्यक्ष से देहात कोतवाल और अब देहात से शहर कोतवाल की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी इस बात की चुगली करती है कि इनकी पक्ष और विपक्ष के नेताओं में गहरी पैठ है।







 सोमवार को बड़े पैमाने पर किए गए स्थानांतरण में मनकापुर कोतवाल विनय कुमार सरोज को कौड़िया थानाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि विशेष जांच प्रकोष्ठ प्रभारी विद्या सागर वर्मा को थानाध्यक्ष इटियाथोक बनाया गया है। इसी क्रम में स्वाट टीम प्रभारी भानु प्रताप सिंह को थाना नवाबगंज, रमाशंकर यादव कौड़िया से थाना खरगूपुर, एसपी के पीआरओ राजनाथ सिंह को देहात कोतवाल बनाया गया है।
      





उप निरीक्षक राकेश सिंह को नवाबगंज से थानाध्यक्ष खोड़ारे, राम कृपाल शुक्ला थानाध्यक्ष इटियाथोक से प्रभारी विशेष जांच प्रकोष्ठ, इन्द्रजीत सिंह थानाध्यक्ष खोड़ारे से निरीक्षक अपराध कोतवाली करनैलगंज, अजीत प्रताप सिंह निरीक्षक अपराध करनैलगंज से पुलिस लाइन, विवेक सिंह यादव थानाध्यक्ष खरगूपुर से प्रभारी डीसीआरबी, मनोज कुमार यादव प्रभारी डीसीआरबी से प्रभारी स्वाट टीम बनाए गए हैं।




बीजेपी सरकार सबका साथ सबका विकास का नारा दे रही है और दावा भी कर रही है, लेकिन उसके इस दावे का गोण्डा में मखौल उड़ाया जा रहा है। सूबे में जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से किसी भी थाने अथवा कोतवाली में मुस्लिम इंस्पेक्टर या सब इंस्पेक्टर की प्रभारी पद पर तैनाती नहीं की गई है। सोमवार को हुए फेरबदल में मुस्लिम सब इंस्पेक्टरों को चौकियों का प्रभार देकर झुनझुना थमा दिया गया।इस स्थानांतरण में निरीक्षक अफजल खान को प्रभारी रिट सेल से चौकी प्रभारी सदभावना कोतवाली नगर, उप निरीक्षक जावेद अकबर प्रभारी सदभावना से चौकी प्रभारी पांडेय बाजार कोतवाली नगर व उप निरीक्षक इशरत हुसैन चौकी प्रभारी पांडेय बाजार से कोतवाली नगर में तैनाती दी गई है। सवाल यह उठता है कि क्या ये महकमे की आरक्षण व्यवस्था से परे हैं.?




ट्रेनिंग पर गये एसओ, अनट्रेंड एसआई बना थानेदार !

पुलिस महकमे में किए गए व्यापक फेरबदल के बाद भी पुलिस अधीक्षक मोतीगंज थाने पर मेहरबान रहे। बताया जाता है कि यहां तैनात थानाध्यक्ष गोरखनाथ सरोज की सब इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नति हो गई है। मंगलवार को वे ट्रेनिंग के लिए चले गए, लेकिन एसपी द्वारा यहां किसी की थानाध्यक्ष पद पर तैनाती नहीं की गई है।





 पुलिस सूत्रों के अनुसार श्री सरोज मोतीगंज में तैनात प्रशिक्षु उपनिरीक्षक सत्येंद्र वर्मा को थानाध्यक्ष का चार्ज देकर चले गए हैं। अपुष्ट सूत्रों द्वारा बताया जाता है कि दरोगा सत्येंद्र वर्मा अभी अंडरट्रेनिंग हैं। ऐसे में थानाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद का अतिरिक्त चार्ज नियम विरूद्ध है। बताते हैं किऐसी परिस्थितियों में वरिष्ठता क्रम को महत्व दिया जाता है, जिसके तहत थाने में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक को कार्यवाहक थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जानी चाहिए। लेकिन यहां उल्टी गंगा बह रही है। वरिष्ठता क्रम को दरकिनार करते हुए नौसिखिए एसआई को कार्यभार सौंप दिया गया है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे