शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ! जिले के पट्टी तहसील क्षेत्र के सेतापुर गॉव निवासी स्व• रामसेवक चौरसिया के पुत्र विनोद कुमार चौरसिया की पत्नी श्रीमती मंजू चौरसिया सिविल जज जूनियर डिविजन से पदोन्नति होकर एसीजेएम गाजियाबाद बनाए जाने पर मंगलवार को अधिवक्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी जताई !
दीवानी न्यायालय कैंम्पस में राकेश चौरसिया एडवोकेट के आयोजकत्व में हुई बैठक में अधिवक्ताओं ने कहा कि इससे बेल्हा का गौरव बढ़ा है! हम सब गौरवान्वित है!बता दें कि विनोद कुमार चौरसिया दिल्ली के एनसीटी के सरकार में सरकारी वकील के रूप में पटियाला हाउस कोर्ट में कार्यरत है साथ ही उनकी पत्नी श्रीमती मंजू चौरसिया गाजियाबाद में सिविल जज जूनियर डिवीजन के पद पर कार्यरत थी जहां पर हुई पदोन्नति के बाद एसीजेएम बनाई गई!पदोन्नति की जानकारी जब जिले के अधिवक्ताओं को लगी तो हर्ष व्यक्त करते हुए खुशी जताई !
वक्ताओं ने कहा कि विनोद चौरसिया और उनकी पत्नी श्रीमती मंजू चौरसिया द्बारा किए जा रहे निरन्तर प्रयास में मिल रही कामयाबी से जिले का सम्मान बढा है ! बैठक में दीनानाथ मिश्र एडवोकेट जूनियर बार एसोसिएशन के प्रशासन मंत्री अनूप शुक्ला तहसील बार सदर के पूर्व मंत्री शिवेश शुक्ल सच्चिदानंद दुबे विजय पांडे देवेंद्र त्रिपाठी प्रदीप सिंह उमेश नारायण ओझा राजकुमार सिंह ओमप्रकाश तिवारी योगेश सिंह इशांत उपाध्याय आशुतोष सहित तमाम अधिवक्ता गण मौजूद रहे !


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ