Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

श्रम कानूनों में बदलाव करके श्रमिकों के हितों को चोट पहुंचा रही केंद्र सरकार










शिबेश शुक्ला 
प्रतापगढ़!केन्द्रीय श्रम संगठनों व औद्यौगिक फेडरेशनों कर्मचारी संगठनों के 08 एवं 09 जनवरी 2019 के देश व्यापी आह्वान पर जनपद में सभी विभागों संगठनों ने अपने-अपने क्षेत्र में हड़ताल बन्दी कार्य बहिष्कार को करते हुए जिला कलेक्ट्रेट में एनआईसी के सामने एक संयुक्त सभा का आयोजन किया गया।  सभा की अध्यक्षता छः सदस्यीय अध्यक्ष मण्डल विश्राम सिंह अध्यक्ष राज्य कर्मचारी महासंघ वीपी त्रिपाठी ग्रामीण बैंक श्रीमती माधुरी सिंह अध्यक्ष आॅंगनबाड़ी कर्मचारी संघ सच्चिदानन्द पाण्डेय वरिष्ठ उपाध्यक्ष उ0प्र0 बैंक इम्प्लाइज यूनियन राजकुमार कार्यकारी अध्यक्ष उ0प्र0 बिजली कर्मचारी संघ जोन ने किया। सभा का संयोजन जिला ट्रेड यूनियन कौंसिल द्वारा किया गया। 








सभा के प्रारम्भ में मजदूर नेता हेमन्त नन्दन ओझा ने प्रस्तावना रखते हुए कहा कि आज देश के 25 करोड़ से भी अधिक मजदूर व कर्मचारी इस हड़ताल के साथ एक जुटता से खड़े हैं। देश में न्यूनतम मजदूरी कम से कम 18 हजार किये जाने तथा इसे मूल्य सूचकांक से जोड़े जाने देश में सभी रिक्त पदों पर भर्ती किये जाने नियमित पदो के सापेक्ष संविदा एवं आउट सोर्सिंग बन्द किये जाने आॅंगनबाड़ी रोजगार सेवक रसोइयाॅं आदि स्कीम वर्कर को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिये जाने राज्य एवं केन्द्र कर्मचारियों की पुरानी पेन्शन बहाल किये जाने सार्वजनिक उद्योगों का निजीकरण बन्द करने बैंकों का बिलयीकरण बन्द किये जाने  देश के सभी असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा देने उ0प्र0 राज्य विद्युत परिषद का पुनर्गठन करने इलेक्ट्रसिटी अमेण्डमेन्ट बिल 2018 वापस लिये जाने की माॅंग को प्रस्तुत किया।  जिसे सभी ने ध्वनिमत से पारित करते हुए इन माॅंगों को पूरा किये जाने के संघर्ष के लिए संकल्प लिया। सभा को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि केन्द्र सरकार श्रम कानूनों में बदलाव करके श्रमिकों के हितों पर चोट पहुचा रही है।  देश में आरक्षण का शिगूका छोड़कर लोगों को भ्रमित कर रही है।








  जब नौकरियाॅं ही खत्म हो रही हैं भर्ती रूकी है तो भला किसी भी आरक्षण का क्या फायदा।  देश का मेहनतकश मजदूर व कर्मचारी भाजपा व आरएसएस की साजिश को समझा चुकी है।  किसान की दशा दिन ब दिन खराब होती जा रही है।  ग्रामीण बैंक में सुप्रीमकोर्ट में पेन्शन के आदेश को वर्तमान सरकार पालन नहीं कर रही है।  संविदाकर्मी पदो के सापेक्ष काम कर रहे हैं।  उन्हें नियमित करने नियमित के बराबर वेतन देने के आदेश का सरकार ने पालन नहीं किया।  इस सभी से साबित होता है कि एन0डी0ए0 सरकार कर्मचारी व मजदूर विरोधी है और इस बार केन्द्र सरकार को कर्मचारी व मजदूर किसान एकता से साथ उखाड़ फेकेंगे। 







सभा को उ0प्र0 लाल झण्डा जल निगम मजदूर यूनियन के जिला अध्यक्ष राधेश्याम त्रिपाठी बीएसएनएल कर्मियों के नेता जीतलाल मौर्य खेत मजदूर नेता रामबरन सिंह कम्युनिस्ट नेता राजमणि पाण्डेय बिजली कर्मचारी संघ के जिला मंत्री रामसूरत कर्मचारी नेता शेषमणि शुक्ला राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंत्री रमाशंकर तिवारी पीडब्लूडी के नेता सुनील चावला आॅंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के प्रदेश संगठन मंत्री श्रीमती रेखा शुक्ला कर्मचारी नेता महावीर त्रिपाठी डाक विभाग सेवक संघ के अध्यक्ष नागेन्द्र कुमार तिवारी आदि ने सम्बोधित किया ! सभा का संचालन व संयोजन हेमन्त नन्दन ओझा ने किया।  अन्त में धन्यवाद ज्ञापन संचार निगम के वरिष्ठ नेता जीपी त्रिपाठी ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे