Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भाजपा के जिला मीडिया सह प्रमुख बनाए गए सौरभ श्रीवास्तव









ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। युवा भाजपा नेता सौरभ श्रीवास्तव को पार्टी का जिला मीडिया सह प्रमुख बनाया गया है। उनके मनोनयन पर पार्टी के तमाम नेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
      





भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पियूष मिश्रा ने प्रदेश नेतृत्व की संस्तुति पर युवा पत्रकार व भाजपा नेता सौरभ श्रीवास्तव को जिला मीडिया सह प्रमुख नियुक्त किया है। आशा व्यक्त की गई है कि वे पार्टी और सरकार की नीतियों तथा योजनाओं को मीडिया के माध्यम से जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।






 इनके मनोनयन पर बीजेपी के तमाम नेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है। नवनियुक्त जिला मीडिया सह प्रमुख ने बताया कि उन्हें पार्टी नेतृत्व द्वारा जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है, उस पर वे पूरी तरह निष्ठापूर्वक खरा उतरने का भरसक प्रयास करेंगे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे