Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रदेश में 22 करोड़ तथा बलरामपुर में लगेंगे 27 लाख वृक्ष








अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।। प्रदेश सरकार द्वारा इस वर्ष 15 अगस्त तक प्रदेश में कुल 22 करोड़ वृक्ष लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसमें प्रदेश के सभी 75 जिलों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं । जनपद बलरामपुर में 26 लाख 82 हजार 645 पौधे लगाए जाने हैं । इस कार्य की जिम्मेदारी जिले के विभिन्न 26 विभागों को सौंपी गई है ।



आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला वन अधिकारी रजनीश मित्तल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान विभागों को जिम्मेदारियां दी गई ।

 

बैठक को संबोधित करते हुए डीएफओ रजनीश कुमार मित्तल ने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार जिले में 26 लाख 82 हजार 645 वृक्ष लगाए जाने हैं जिसके लिए 26 विभागों को जिम्मेदारी दी जा रही है । सबसे अधिक 13 लाख 61 हजार पौधे ग्राम विकास विभाग द्वारा लगाए जाएंगे वहीं दूसरे स्थान पर उद्यान विभाग को एक लाख 61 हजार पौधे लगाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है ।






 इसके अलावा कृषि विभाग 43 हजार बेसिक तथा माध्यमिक शिक्षा विभाग 54 हजार पौधे लगाएंगे । जिला ग्राम विकास विभाग तथा उद्यान विभाग द्वारा नर्सरी में पौधों की व्यवस्था भी की जाएगी ।उन्होंने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों से कहा कि जनवरी माह में सभी विभाग स्थान का चयन कर ले तथा पौध लगाने के लिए गड्ढा तैयार करा लें ।  13 लाख पौधों को 15 अगस्त के पूर्व लगाया जाना है वहीं 13 लाख पौधे स्वतंत्रता दिवस के दिन लगाए जाएंगे ।




 डीसी मनरेगा महेंद्र देव ने बैठक में कहा कि जिन विभागों के पास वृक्षारोपण के लिए मद नहीं उपलब्ध है वह अपनी कार्य योजना जनवरी माह में उन्हें उपलब्ध करा दें ।जिससे मनरेगा के तहत गड्ढों को तैयार कराने तथा पौधों की व्यवस्था मनरेगा द्वारा करा दी जाए । बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह, वन विभाग के एसडीओ अनिल कुमार श्रीवास्तव, जिला पंचायत राज अधिकारी नरेश चंद्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिहर प्रसाद, जिला विद्यालय निरीक्षक महेंद्र कुमार कनौजिया, जिला उद्यान अधिकारी एलबी मौर्य व नगर पालिका अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार जयसवाल के अलावा विद्युत विभाग के एसडीओ तथा अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे