Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

रुदौली में नवीन परती भूमि कब्जा कर अवैध निर्माण कार्य जोरो पर










अमरजीत सिंह 
अयोध्या ब्यूरो। रुदौली तहसील क्षेत्र में हल्का लेखपाल की मिलीभगत के चलते भी माफियाओं द्वारा सुप्रीमकोर्ट के आदेश की धजजियां उड़ाई जा रही हैं।ताजा मामला तहसील क्षेत्र के जगी का पुरवा मजरे जाखौली में देखने को मिला है।





 जहा पर हल्का लेखपाल के मना करने के बावजूद भी भू माफियाओं के द्वारा नवीन परती भूमि कब्जा कर अवैध निर्माण कार्य जोरो पर हैं।खबर मीडिया को होते ही प्रशासन के हाथ पाव फूल आए। और हल्का लेखपाल रामबरन ने मौके पर पहंच कर नवीन परती भूमि पर हो रहे निर्माण को रूकवा दिया है। प्रत्यक्षद्शियों की माने तो उमाशंकर पुत्र रामप्रीती,रामसिंह पुत्र पलकधारी, लालमनि,शीतल, राधेलाल व मुसाफिर सहित सभी निर्माणकर्ता सभी आजमगढ़ के बताए जाते है। साथ ही कुछ लोगों ने नाम न छापने पर बताया कि ये लोग एक दशक पहले यहां आए और पहले यह लोग अपना छप्पर रखकर जीवन यापन करते थे।




 अब हल्का लेखपाल व ग्राम प्रधान के रहमोकर्म से सब लोग तालाब,खलिहान,आबादी,व नावीन परती भूमि पर अवैध कब्जा कर दो मंजिला इमारत बना लिया है।और अगल बगल की जमीन पर भी भू माफियाओं की नजर लग गई है।सूत्र बताते हैं कि शीतल के द्वारा विगत कुछ दिन पहले नवीन परती भूमि पर कब्जा कर अवैध निर्माण किया जा रहा है।
जानकारी हल्का लेखपाल रामबरन ने मौके पर पहुंच कर निर्माण रोकवा दिया गया लेकिन कोई कार्रवाई न होने से निर्माण कर्ता पुनः निर्माण कार्य शुरू कर दिया।सोमवार को तीसरी बार दबंग शीतल के द्वारा अवैध निर्माण करने की खबर मीडिया को हुई जब तक मीडिया कर्मी मौके पर पहुंचते तब तक हल्का लेखपाल पहुंच कर हो रहा अवैध निर्माण कार्य रूकवा दिया।




इस बाबत में पूछे जाने पर हल्का लेखपाल रामबरन ने बताया कि निर्माण कार्य रूकवा दिया है।जब कई बार रोकने के बावजूद जबरन निर्माण करने के विषय पर टालमटोल करने लगे। कहा कि इसको कानूनगो जाने।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे