शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ ! नगर स्थित शारदा संगीत महाविद्यालय के प्रांगण में संकल्प के तत्वाधान में भव्य संगीत समारोह संपन्न हुआ ! कार्यक्रम में ग्वालियर की सुप्रसिद्ध गायिका डॉ० कल्पना एस० वर्मन विभाध्यक्ष संगीत मनूचा डिग्री कालेज फैजाबाद द्वारा राग अहीरी तोड़ी की अवतारणा की गयी तथा डॉ० रोमा धामा प्रवक्ता संगीत मनूचा डिग्री कालेज फैजाबाद के साथ संयुक्तरूप से क्रमशः भजन ब्रज गीत जमुना किनारे मेरो गाँव सांवरे आई जइयो प्रस्तुत किया गया !
कार्यक्रम के अंत में राग भैरवी में ठुमरी आज राधा ब्रज में चली प्रस्तुत किया गया ! संजय कुमार श्रीवास्तव संगीत अध्यापक जिंगल बेल एकेडमी खोजनपुर फैजाबाद द्वारा उक्त कार्यक्रम में तबले पर संगत की गयी ! साधनारत संगीतज्ञों की कला और चिन्तन को प्रतिष्ठापरक बनाने हेतु संगीत संकल्प के तत्वाधान में लम्बे समय से संगीत समारोह का आयोजन किया जाता रहा है जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के कलाकारों की सहभागिता रहती है !
जिसका मुख्य उद्देश्य शास्त्रीय संगीत को बढ़ावा देना है ! संगीत संकल्प की सचिव डॉ० ममता त्रिपाठी के संयोजकत्व में उक्त कार्यक्रम अपनी भव्यता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ जिसका सञ्चालन भी उन्हीं के द्वारा किया गया तथा कोषाध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह एवं अध्यक्ष डॉ० दयाराम मौर्य रत्न के साथ संस्था के संरक्षक आनन्द मोहन ओझा ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह किया !उक्त अवसर पर अशोक कुमार शर्मा राकेश कुमार कनौजिया राकेश वर्मा विजय प्रताप त्रिपाठी अवनीश कुमार मिश्रा विनीत सिंह सहित शारदा संगीत महाविद्यालय के तमाम छात्र-छात्राएं तथा अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे !

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ